अप्रैल माह में सेना की भर्ती रैली का आयोजन

1017

सेना केलैंसडौन भर्ती कार्यालय की ओर से अप्रैल माह में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती गढ़वाल मंडल के सात जनपदों के युवाओं के लिए होगी। भर्ती के लिए स्थान अभी चयनित नहीं किया गया है। इस बार पर्वतीय जनपदों के युवाओं को लंबाई में छूट भी मिलेगी।

देहरादून में आयोजित सेना मेला में युवाओं के लिए सेना भर्ती से संबंधित स्टॉल की भी व्यवस्था की गई है। जहां युवाओं को सेना भर्ती से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अंतर्गत विभिन्न जिलों के लिए भर्ती की संभावित तिथि तीन से सात अप्रैल है।

इसमें सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन आदि के पद शामिल हैं। युवाओं को बताया गया कि जनपद हरिद्वार को छोड़ अब भर्ती होने के लिए ऊंचाई पर तीन सेंटीमीटर की छूट दी गई है।

ऊंचाई 166 सेमी से घटाकर अब कर दी 163

पहले ऊंचाई 166 सेमी थी, जिसे अब घटाकर 163 कर दिया गया है। पहले बड़ी तादाद में युवा कम लंबाई के कारण भर्ती होने से रह जाते थे। लेकिन, उनके लिए भी भर्ती का विकल्प अब खुला है। बताया गया कि भर्ती अप्रैल माह में होगी। इसकी तिथियों में हल्का फेरबदल हो सकता है। भर्ती का स्थान भी जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply