रानीखेत में आंधी से उड़ी घरों की छत, पांच परिवार के लोग हुए बेघर

1429

गत रात बारिश के साथ चली आंधी आफत लेकर आई। रानीखेत में कॉलोनी में बने मकानों की छत उड़ने से पांच परिवार बेघर हो गए। वहीं द्वाराहाट में भी मकान की छत उड़ गई। रात चली तेज आंधी के दौरान रानीखेत नगर स्थित कैंड बोर्ड की आवासी कालोनी में बने मकानों की छत उड़ गई। इससे पर्यावरण मित्र (स्वच्छकार) शशि देवी, कमला देवी, अमरावती, सुरेंद्र कुमार व मिथिलेश के कमरे की छत उड़ गई। इन परिवार के लोग रात भर घर का सामान समेटते रहे। साथ ही उन्होंने दूसरों के घरों में शरण ली। बारिश के चलते इन परिवारों के सदस्यों की परेशानी दोगुनी हो गई। घर का सारा सामान भी भीग गया।

द्वाराहाट विकासखंड में भी अंधड़ से कई क्षेत्रों में हुआ नुकसान

उधर द्वाराहाट विकासखंड में भी अंधड़ से कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। असगोली क्षेत्र में कुंती देवी के मकान के टिन की छत उड़ गई। इस परिवार ने अन्यत्र शरण ली। ग्राम प्रधान इंद्रा अधिकारी ने बताया कि कुंती देवी की छत उड़ जाने से घर का सामान भी खराब हो चुका है। ग्राम पंचायत में कई पेड़ भी धराशायी हुए हैं। जिस कारण रास्ते बंद पड़े हैं। उन्होंने प्रभावितों को उचित मुआवजे की मांग भी की है।

Leave a Reply