केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: जाजू

1193

भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि थराली उप चुनाव के नतीजों का संदेश आगामी निकाय और 2019 के लोक सभा चुनाव के लिए संजीवनी है। ऐसे में कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारी में जुट जाएं और इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जाजू ने कहा कि कर्नाटक चुनाव ने साफ कर दिया है कि देश की जनता राहुल गांधी को नेतृत्व देना स्वीकार नहीं कर रही है। यह राहुल के नेतृत्व में हुए चुनाव परिणामों के बाद साफ हो गया है। ऐसे में कांग्रेस और दूसरी धुर विरोधी पार्टियां एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ माहौल बनाने में जुटी हैं। इसका जवाब हम सरकार की उपलब्धियां गिनाकर देंगे। इसके लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर आंकड़ों के साथ विकास कार्यों की जानकारी दें।

पार्टी कार्यक्रमों को किसी भी सूरत में हल्के में न लें कार्यकर्ता

जाजू ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों को किसी भी सूरत में हल्के में न लें। थराली उप चुनाव के मद्देनजर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता कैंप कर रहे हैं। वह स्वयं भी थराली जाकर प्रचार करेंगे। कहा कि 26 मई को केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं।

Leave a Reply