लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से खफा एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मी, दिया धरना

1159

बागेश्वर में लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से खफा एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का सीईओ कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान कांग्रेस के सज्जन लाल टम्टा ने कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।

कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील नहीं है सरकार: जोशी

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील नहीं है। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स के अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की उपेक्षा हो रही है। उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इसके चलते उन्होंने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है। सभा में वक्ताओं ने कहा कि निदेशालय स्तर से प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति की सूची जारी नहीं हो सकी है।

पदोन्नति में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी दो सूत्रीय मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह मनराल, प्रमोद सिंह मेहता, प्रेम गिरी, ईश्वर सिंह परिहार, ललित सिंह परिहार, संतोष सिंह बोरा, जेपी त्रिपाठी, जीएस रौतेला, जसमल सिंह पांडा, जगदंबा साह, दयाल सिंह दान, सौरभ बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply