पर्व के आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

996

होली के मद्देनजर रविवार को यहां पुलिस थाना परिसर में नागरिकों, व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें पर्व के दौरान समूचे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। इसके लिए सभी ने अपने विचार व सुझाव दिए। कहा कि पर्व के आड़ में अशांति व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ाई से निपटा जाएगा। थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने नागरिकों से पुलिस के साथ सहयोग की अपील की।

किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे

उन्होंने त्योहार को पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं जबरदस्ती किसी पर रंग न लगाने को कहा। ताकि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। कहीं भी शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के भी संकेत दिए। कहा कि ऐसे लोगों की तत्काल पुलिस को सूचना दें। वाहन ओवरलोडिंग पर भी चर्चा हुई। इसमें पर्व के दौरान समूचे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। इसके लिए सभी ने अपने विचार व सुझाव दिए।

इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष गणेश कांडपाल, प्रधान दान सिंह कुमयां, नवीन बिष्ट, मुकेश जोशी, हेम जोशी, कैलाश चंद्र, मान सिंह मनराल, राजेंद्र कांडपाल, राम दत्त, डॉ कुलदीप बिष्ट व योगेश पांडे आदि ने विचार रखे। इधर पुलिस चैकी खीड़ा व मासी में भी बैठकें संपन्न हुई।

Leave a Reply