विवेकानन्द कृषि अनुसंधान संस्थान का स्थापना दिवस मनाया गया 

1572
– नई सीएमबीएल बेबीकार्न 1 एवं बीएल मडुवा 376 का लोकापर्ण किया
अल्मोड़ा। विवेकानन्द कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा का 95वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्थान के तकनीकी विवरणिका का विमोचन एवं सीएमबीएल बेबीकार्न 1 एवं बीएल मडुवा 376 की फसल प्रजातियों का लोकार्पण किया गया। वहीं संस्थान की और से जिलाधिकारी इवा आशीष को कृषक मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया।
          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने पर्वतीय क्षेत्र के पलायन को रोकने के लिए कृषि क्षमता विकास सहित नई तकनीकी को कृषकों तक पहुचाने की आवष्यकता बताई। उन्होंने कहा कि हिमालयन पर्यावरण संस्थान की तर्ज पर इस संस्थान को भी पूरे विश्व में एक नई पहचान दिलाई जायेगी। इस दौरान उन्होंने विवेकानन्द संस्थान के तकनीकी विवरणिका प्रसार सामग्री का विमोचन एवं सीएमबीएल बेबीकार्न 1 एवं बीएल मडुवा 376 फसल प्रजातियों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किसानो की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने किसानो को उपकरण एवं उन्नत बीज मुहैया कराने, फसलों को जंगली जानवरो से बचाने के लिए शोध करने की बात कही।  संस्थान के निदेशक एके पटनायक ने संस्थान के कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में किसानो तक मोबाईल एप विकसित कर उसका लाभ दिलाया जा रहा है साथ ही मडुवे और मक्के की नई प्रजाति को विकसित कर लिया गया है। फसलो को जंगली जानवरो से बचाने के लिए भी संस्थान अपने स्तर से शोध कर रहा है। बंदरों से फसलो को बचाने के लिए ववेक सौलर ट्रार्यर भी विकसित किया गया है। कार्यक्रम में डीएम ईवा आशीष को संस्थान का सहयोग करने के लिए कृषक मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं परिसर के वैज्ञानिक दिवाकर महंता, तकनीकी सहायक लक्ष्मीकांत मिलकानी, भूपाल सिंह नगरकोटी, जय प्रकाश गुप्ता, तेज बहादुर पाल, मोहन सिंह रौतेला, गोविंद सिंह बिष्ट, महेन्द्र राम, विजय कुमार, मनीषा आर्या, उषा वृद्वि, विजय सिंह मीणा को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुशाग्रा जोशी ने किया। कार्यक्रम में स्वामी सोम देवानन्द, वैज्ञानिक केके मिश्रा, डा जेकेएस बिष्ट, पूर्व निदेशक एमसी जोशी, डा जेसी भटट, डा दीवा भटट, लक्ष्मीकान्त, डा निर्मल कुमार, एसडीएम विवेक राय, प्रशिक्षु डिप्टी कलैक्टर  मनीष बिष्ट, ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, कैलाश गुरूरानी, चन्दन लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply