राहुल के नेतृत्व में संवरेगी कांग्रेस

1107

देहरादून। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी को जल्द से जल्द देखना चाहता है। राजधानी देहरादून के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों ने तालियों बजाकर और दोनों हाथों को उठाकर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए अपनी मुहर लगाई। राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव करतल ध्वनि से पास किया। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को चुने जाने का अधिकार कांग्र्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया गया।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक प्रदेश चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ इन्दिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर, सहचुनाव अधिकारी गगनदीप सिह एवं सचिन नायक सहित प्रदेश कंाग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने नवनिर्वाचित पीसीसी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रीतम ंिसंह ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पीसीसी सदस्य कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे तथा आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
बैठक में जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना, विजय सारस्वत, डॉ संजय पालीवाल, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, राजेन्द्र सिंह भंडारी, प्रदीप टम्टा, विधायक काजी निजामुद्दीन, करण महरा, गोविन्द सिह कुंजवाल, फुरकान अहमद, राज कुमार, ममता राकेश, आदेश चौहान, मनोज रावत, पूर्व विधायक हीरा सिह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, तिलकराज बेहड़, नव प्रभात, राजेन्द्र भंडारी, मदन सिंह बिष्ट, विजयपाल सजवाण, विक्रम सिंह नेगी, अनुसूया प्रसाद मैखुरी, हेमेश खर्कवाल, ललित फर्स्वाण, राजकुमार, राजेंद्र शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, हरीश ऐठानी, गरिमा दसौनी, महेंद्र सिह राणा, केदार पलडिया, पूर्व विधायक राजकुमार, हरीश पनेरू, याकूब सिद्धिकी, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, राजपाल बिष्ट, शांति भट्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मनोहरलाल शर्मा, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, केदार पलडिया, पुष्कर दुर्गापाल, सुरेश जोशी, प्रयाग भट्ट, एडवोकेट हनीफ, रोजी सिह रावत, प्रदीप बगवाडी, हरिकृष्ण भट्ट, सुमित हृदयेश, ताहिर अली, दीप बोहरा, दीवान सिंह तोमर, देवेन्द्र राणा, महेंद्र सिंह राणा, राजपाल बिष्ट, नवल किशोर सहित सभी नव निर्वाचित पीसीसी सदस्य उपस्थित थे। 

सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव

– पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से प्रस्ताव रखा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को निर्वाचित करने तथा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का अधिकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया जाता है। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
– नेता प्रतिपक्ष डॉ इन्दिरा हृदयेश द्वारा राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा गया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।

Leave a Reply