‘रन फॉर यूनिटी’ में दौडेंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

997

देहरादून। ‘रन फॉर यूनिटी’ में राज्यपाल डा कृष्णकांत पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दौडेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार की ओर से 31 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम ‘रन फॉर यूनिटी’ की सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी भी पूरा जोर लगाएगी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजन को लेकर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यह बात कही।
भट्ट ने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री की प्रेरणा से होने वाला राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसे सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश के अनुरूप भाजपा इसमें अपना पूरा सहयोग देगी। इस आयोजन के प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत समन्वयक डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी उन पर व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को सौंपी है। यह कार्यक्रम प्रदेश में जिला, ब्लॉक, नगर पालिका आदि क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 200 स्थानों पर होगा। पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम में 5 लाख से अधिक लोग जिनमे कक्षा 9 व उससे ऊपर की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। समाज के सभी वर्गों, सामाजिक संगठनों आदि भी इस आयोजन में जोड़े जा रहे हैं। उन्होनें बताया कि देहरादून में राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी इसमें दौड़ेंगे। शहर में 6 स्थानों पर लोग एकत्र होकर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। देहरादून में 20 हजार लोगों के इसमे भाग लेने की उम्मीद है।
बैठक में वित्त मंत्री प्रकाश पंत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन, मीडिया कोऑर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, सहमीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, डॉ बालेश्वर पाल शामिल हुए।

Leave a Reply