देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस महंगाई को मुद्दा बनाकर सभी जिला और शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। जगह-जगह सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। उनका कहना है कि सरकार ऐसा कर गरीबों का निवाला छीनने का काम कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- किसानों की प्रस्तावित टैक्टर रैली पुलिस का मामला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर नारेबाजी की। विकासनगर में कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर ने पहाड़ी गली चौक पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। जिलाध्यक्ष संजय किशोर और शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि महंगाई बढ़ाकर सरकार ने आमजन का निवाला छीनने का काम किया है।

रुड़की में भी कांग्रेस में उबाल

हरिद्वार जिले के रुड़की में महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से महंगाई चरम पर है और डीजल-पेट्रोल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं रसोई गैस भी दो गुना महंगी हो गई है।

सरकार को आम जनता की कोई फिक्र ही नहीं है। इस मौके पर पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व महापौर यशपाल राणा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन सचिव विकास त्यागी, दिनेश कौशिक, नगर अध्यक्ष कलीम खान, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव साथ कमिश्नर कैम्प का किया निरीक्षण 

Leave a Reply