रिपोर्ट … page3news.co.in देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस कार्यकर्ताएं बढती महंगाई के विरोध में बुधवार को जमकर गरजीं। देहरादून महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का विरोध करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया जबसे केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों मे भारी वृद्धि हुई है जिससे गरीब आदमी पर महंगाई का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि सीधे-सीधे बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों मंे गिरावट होने के बावजूद केन्द्र सरकार रसोई गैस के सिलेण्डरों तथा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ाकर गरीब आदमी के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में दोगुने से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस तरह से धनबल का प्रयोग किया जा रहा है वह इन प्रदेशों की जनता के साथ-साथ पूरे देश की जनता के लिए हतप्रभ करने वाला है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के इस धन के प्रवाह का मुख्य स्रोत तेल कम्पनियां व औद्योगिक घराने हैं जिसकी मार आम जनता पर पड़ रही है।
Bollywood
Money Laundering : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ED का...
Money Laundering : गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी...
Business
Patanjali Ads Case : सुप्रीम कोर्ट का निर्देश रामदेव और बालकृष्ण...
Patanjali Ads Case : मंगलवार को योग गुरु रामदेव और बालकृष्ण को उच्चतम न्यायालय ने भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने...
Gadgets
Sports
National Sports Awards : मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए...
National Sports Awards : मंगलवार (9 जनवरी) को भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन...
Health
Benefits of drinking hot water: सुबह सुबह गर्म पानी पीने के...
Benefits of drinking hot water: अक्सर लोग कहते है कि सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए पर क्या आप जानते है ऐसा...