तीरथ सिंह रावत से मिले कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल

951

देहरादून। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल और श्रम मंत्री डा हरक सिंह रावत के मध्य छिड़ी रार के बीच सत्याल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर संरक्षण की गुहार लगाई। सत्याल के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और जल्द ही कोई न कोई निर्णय लेने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक

कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल और सचिव के बीच छिड़ा विवाद अब सत्याल बनाम श्रम मंत्री हरक सिंह रावत हो गया है। श्रम मंत्री रावत पिछले बोर्ड में अध्यक्ष थे और गत वर्ष अक्टूबर में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर यह जिम्मेदारी शमशेर सिंह सत्याल को सौंप दी थी। तब से दोनों के मध्य रार चल रही है और दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ मुखर हैं। श्रम मंत्री रावत ने हाल में बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल को हटाने की पैरवी की थी।

अध्यक्ष सत्याल ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की

अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के करीबी माने जाने वाले बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। सत्याल के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया है। साथ ही पिछले और वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल में हुए सभी कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बोर्ड की सचिव के रवैये के बारे में भी बताया। सत्याल ने बाद में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया। सत्याल ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को भी बोर्ड में चल रहे प्रकरण के बारे में जानकारी दी गई है।

तीरथ सिंह रावत ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

Leave a Reply