गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम आज होंगे घोषित

790

अहमदाबाद। गुजरात में 81 नगरपालिका 31 जिला पंचायत तथा 231 तहसील पंचायत के 22174 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम से खुलेगा। गुजरात के 23932 मतदान केंद्रों पर रविवार को हुए गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। महानगरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान अच्छा रहा है। शहरों की अपेक्षा पंचायत व पालिका चुनाव में मतदान 15 फीसदी से भी अधिक रहा। महानगरपालिका का औसत मतदान जहां 46 फीसदी रहा वहीं पंचायत में पालिका में मतदान का औसत 66 के करीब रहा।

महाकुम्भ मेले में विभिन्न अखाड़ों द्वारा आयोजित पेशवाईयां आकर्षण का बना केन्द्र

50,000 लाइसेंस शुदा हथियारों को चुनाव से पहले जमा करा लिया

स्थानीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य भर में करीब एक लाख पुलिस तथा अर्द्ध सैनिकबलों के जवान तैनात करने पड़े। पुलिस ने बेरोकटोक तथा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए राज्य भर में करीब एक लाख 80 हजार असामाजिक तत्व को पाबंद किया है वही करीब 50,000 लाइसेंस शुदा हथियारों को चुनाव से पहले जमा करा लिया थे।

LIVE Gujarat Election Result 2021 Live Updates:

1:31 PM- भारतीय ट्राइबल पार्टी के अध्यक्ष छोटू भाई वसावा के पुत्र और कांग्रेस के उप सचेतक अश्विन कोटवाल के पुत्र भी चुनाव हार चुके हैं । कांग्रेस के विधायक निरंजन पटेल पेटलाद में चुनाव में हार गए हैं।

1:25 PM- गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा के गढ़ आनंद, नेता विपक्ष परेश धनाणी के गृह जिले अमरेली, दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया के गृह जिले पोरबंदर में भी कांग्रेस की करारी हार। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, अमरेली, आणंद, गांधीनगर, जूनागढ़ सहित सभी 31 जिला पंचायतों में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा।

12:45PM- भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील के गृह जिले नवसारी की गणदेवी नगर पालिका में सभी 24 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत। प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व मंत्री ज्योति देसाई भी चुनाव हारी।

12:30 PM गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव प्रदेश भाजपा कार्यालय श्री कमलम पर पार्टी ने जीत के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील 1:30 बजे बाद कभी भी पार्टी कार्यालय पहुंच सकते हैं। कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पहुंचने की सूचना दे दी गई है कार्यकर्ता गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। पंचायत व पालिका चुनाव में बुरी तरह पस्त हुई कांग्रेस के लिए मोरबी जिले की मालिया मियाना नगर पालिका से बहुत अच्छे समाचार आए हैं। इस नगरपालिका की सभी 24 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है कांग्रेस नगर पालिका पर पूरी मजबूती के साथ काबिज हो चुकी है।

12:28 PM- गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में जिला पंचायत तहसील पंचायत तथा नगरपालिका की 8474 सीटों में से अब तक भाजपा 2300 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं कांग्रेस 520 सीटों पर आम आदमी पार्टी 40 सीटों पर जबकि 24 सीट पर अन्य बढ़त लिए हुए हैं। पंचायत में पालिका चुनाव कि कई सीटों का परिणाम आ चुका है 80 फ़ीसदी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजेता रहे जबकि आम आदमी पार्टी भी शहरों के बाद ग्रामीण इलाकों में भी अपना खाता खोलने में कामयाब रही।

11:50 AM- अमरेली, आणंद के बाद जामनगर तथा जूनागढ़ में भी आम आदमी पार्टी ने खाता खोला। पालिका व पंचायत की 80 फ़ीसदी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 2015 के चुनाव के मुकाबले बहुत पीछे चल रही है तथा महानगरपालिका की तरह पंचायत में पालिका चुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार मिलती नजर आ रही है।

जिला पंचायत (980)

भाजपा 143,

कांग्रेस 32

अन्य 28

तहसील पंचायत (4774)

भाजपा 655

कांग्रेस 203

अन्य 33

नगरपालिका (2720)

भाजपा 640

11:25AM- जिला पंचायत की 980 सीटों में से 133 पर भाजपा, 28 पर कांग्रेस तथा 3 पर अन्य आगे चल रहे हैं। तालुका पंचायत की 4774 सीटों में से 587 पर भाजपा 180 पर कांग्रेस तथा 28 पर अन्य आगे चल रहे हैं। जबकि नगर पालिका की 2720 सीटों में से 559 पर भाजपा, 125 पर कांग्रेस तथा 38 पर अन्य आगे चल रहे हैं। अन्य में निर्दलीय तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शामिल है।

11:08 AM-जिला पंचायत की 980 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है इनमें 48 सीट पर भाजपा 4 सीट पर कांग्रेस तथा 2 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं। तहसील पंचायत की 4774 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है इनमें से 338 पर भाजपा 85 पर कांग्रेस तथा 17 पर अन्य आगे चल रहे हैं। जबकि नगर पालिका की 2720 सीटों की मतगणना शुरू हुई जिसमें से 310 पर भाजपा 41 पर कांग्रेस तथा 20 पर अन्य आगे चल रहे हैं।

10:46 AM- आम आदमी पार्टी ने भी अमरेली में आणंद में एक-एक सीट जीतकर अपना खाता खोल लिया है। आम आदमी पार्टी ने सूरत में कांग्रेस से 27 सीट जीतकर उसका सफाया कर दिया था, सूरत महानगर पालिका में भाजपा पुन: सत्तासीन हुई लेकिन प्रमुख विपक्षी दल के रूप में आम आदमी पार्टी उभरकर सामने आ चुकी है।

10:35 AM- भरूच तथा गोधरा में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की मौजूदगी के चलते जिला पंचायत में नगर पालिका के चुनाव परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हुई है। अहमदाबाद में आइएमआइएमए जमालपुर की चार तथा मकतमपुरा में सीट जीतकर कांग्रेस से अहमदाबाद महानगरपालिका की 7 सीट छीन ली थी।

10:10 AM- 4 जिला पंचायत में भाजपा ने बढ़त बनाई जबकि तीन नगर पालिकाओं में भाजपा आगे चल रही है। 13 तहसील पंचायत में भाजपा जबकि दो तहसील पंचायत में कांग्रेस आगे।

9:56 AM- पंचायत चुनाव का औसत मतदान 66. 76% रहा जबकि नगरपालिका का औसत मतदान 59.05 रहा। वडोदरा जिले में सबसे अधिक 73.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि हमारे लिए में सबसे कम 55% मतदान रिकॉर्ड किया। इस चुनाव में 18245 मतगणना केंद्रों में सुरक्षाकर्मी कार्यरत है राज्य के 542 मतगणना केंद्रों पर गणना शुरू हो चुकी है।

9:30 AM- गुजरात में नगरपालिका, जिला पंचायत और तालुका चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे बैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई। उसके पश्‍चात 9 बजे से इवीएम से हुए वोटों की गिनती जारी है।

गंगा किनारे हुआ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

Leave a Reply