1 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका महीने का पहला दिन…

1071

मेष राशि (Aries): राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus): नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोग और शत्रु तनाव देंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer): कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित न हो। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह राशि (Leo): मांगलिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्त होंगे, लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। पिता या संबंधित अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo): शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला राशि (Libra): ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर राशि (Capricorn): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ राशि (Aquarius): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उच्च अधिकारी या शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासनस सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।