प्रधानमंत्री ने किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन

900

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में आजादी के 75वें साल के जश्न की शुरुआत की। जश्न के इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत सात जगहों पर डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया गया। अहमदाबाद में मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने अहमदाबाद में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने दांडी मार्च को भी हरी झंडी दिखाई।पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने फिर किया भारत बंद का एलान

भारत की उपलब्धियां गिनाईं

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी भारत की उपलब्धियां सिर्फ हमारी अपनी नहीं हैं, बल्कि ये पूरी दुनिया को रोशनी दिखाने वाली हैं, पूरी मानवता को उम्मीद जगाने वाली हैं। भारत की आत्मनिर्भरता से ओतप्रोत हमारी विकास यात्रा पूरी दुनिया की विकास यात्रा को गति देने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में ये हमारे सामने प्रत्यक्ष सिद्ध भी हो रहा है। मानवता को महामारी के संकट से बाहर निकालने में, वैक्सीन निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता का आज पूरी दुनिया को लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के देश भारत का धन्यवाद कर रहे हैं, भारत पर भरोसा कर रहे हैं। यही नए भारत के सूर्योदय की पहली छटा है। यही हमारे भव्य भविष्य की पहली आभा है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश इतिहास के इस गौरव को सहेजने के लिए पिछले 6 सालों से सजग प्रयास कर रहा है।हर राज्य, क्षेत्र में इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। दांडी यात्रा से जुड़े स्थल का पुनरुद्धार देश ने दो साल पहले ही पूरा किया था। मुझे खुद इस अवसर पर दांडी जाने का अवसर मिला था।

दांडी यात्रा को रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद में दांडी यात्रा को रवाना किया। 81 यात्री साबरमती आश्रम से रवाना हुए। देश के विभिन्न राज्यों के विविध गांधीवादी संगठन स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता इस दांडी कूच में शामिल हुए।

पीएम मोेदी ने क्या-क्या किया ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अभय घाट पहुंचे जहां गांधीजी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अमृत महोत्सव का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम व आजादी के 75 साल की उपलब्धियां बताने के साथ आजादी के सौ साल पूरे होने पर विश्व गुरु भारत की झलक से अवगत कराना है।

महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। वह भारत की आजादी के 75 साल पूरे करने के लिए अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत साबरमती आश्रम से आज दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाएंगे।

अहमदाबाद के अभय घाट पहुंचे पदयात्री

– देश के विभिन्न हिस्सों से पदयात्री अहमदाबाद के अभय घाट पहुंचे। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी आज साबरमती आश्रम से दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने इसको लेकर ट्वीट किया- आज का अमृत महोत्सव कार्यक्रम साबरमती आश्रम से शुरू हुआ जहां से दांडी मार्च शुरू हुआ। भारत के लोगों के बीच गर्व और आत्मानुभूति की भावना को आगे बढ़ाने में मार्च की महत्वपूर्ण भूमिका थी। #VocalForLocal जाना बापू और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक अद्भुत श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड

Leave a Reply