Thomas Cup 2022 में पहली बार कब्जा कर भारत बना चैम्पियन

भारतीय शटलरों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इंडोनेशिया की टीम को दी मात

460

Thomas Cup 2022 :अल्मोड़ा पेज3:- भारतीय बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2022 के फाइनल में चैंपियन इंडोनेशिया को लगातार तीसरे मैच में हराकर थॉमस कप भारत के नाम किया है। भारत ने 14 बार की चैंपियन रही इंडोनेशिया को लगातार 3-0 से पराजित किया है।

थॉमस कप के पहले मुकाबले में पुरुष एकल वर्ग में विश्व के नौवे नंबर के शटलर अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका गिनटिंग को पराजित किया।

वहीं दूसरे मैच में पुरुष डबल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंडोनेशिया के केविन संजाया और मोहम्मद अहसान की जोड़ी को हराया।

तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टि को हराकर Thomas Cup 2022 भारत के नाम कर चैंपियन बनाया।
थॉमस कप में अब तक इंडोनेशिया, डेनमार्क और मलेशिया का ही दबदबा रहा था। पहली बार भारत ने इस कप पर कब्जा किया है।

इधर इस ऐतिहासिक​ जीत पर अल्मोड़ा स्टेडियम में खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

वहीं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, गोकुल मेहता, राकेश जायसवाल, डा. संतोष बिष्ट, संजय नज्जौन, नंदन रावत, विजय प्रताप, डीके जोशी, सुरेश कर्नाटक, जगमोहन फर्त्याल, डा. नंदन बिष्ट, अरविंद जोशी, हिमांशु राज, शेखर लखचौरा, हेम पांडे, राजू तिवारी, जगदीश वर्मा, डा. जेसी दुर्गापाल, अरुण बंग्याल, स्मृति नगरकोटी, सौम्या सनवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
——

Leave a Reply