मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, इस बार नाचने वाले को वोट मत देना: अरविंद केजरीवाल

1245

दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच प्रचार-प्रसार मे जुटे दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होने जनसभा को संबोधित करते हुए आप प्रत्याशी दिलीप पांडेय के समर्थन में वोट मांगा। इस दौरान उन्होने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने मनोज तिवारी को नाचने वाला कह दिया। केजरीवाल ने कहा कि, मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडेय जी को नाचने नहीं आता।

यह भी पढ़ें: भाजपा पर प्रियंका का आरोप, कहा- अमेठी में पैसे बांटकर जनता से मांग रहे हैं वोट

वही इसके बाद भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने केजरीवाल के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि मुझे गाली देना सीधे तौर पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान है। अब यही लोग उन्हें बताएंगे कि इसके क्या परिणाम होंगे। वही केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को दिल्ली पांडेय के लिए वोट मांगते हुए बीते चार साल के दिल्ली सरकार के कामों को गिनाया। साथ ही केंद्र पर रोड़ा अटकाने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की कि इस बार पूर्ण राज्य के वोट देना। सातों सांसद आप के जीतने पर दो साल के भीतर दिल्ली पूर्ण राज्य होगी।