West Bengal : पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में गर्माहट तेज है। इसी बीच पीएम मोदी के कोलकाता दौरे से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। घटना में कई लोगों के चोटिल होने की खबर भी सामने आ रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी ओर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री शशि पांजा ने इस पत्थर बाजी को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ईंट मारी और उनके घर के बाहर पत्थरबाजी की। पांजा ने कहा कि 50 से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
भाजपा के कर्याकर्ताओं पर लगाए आरोप
अपने बयान में शशि पांजा ने आगे कहा कि भाजपा के लोग गुंडे नहीं, हत्यारे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बॉयकॉट का बैनर फाड़ा और टीएमसी समर्थकों पर हमला किया। इस घटन में पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। पांजा ने कहा कि कोलकाता में आज की तरह की कानूनहीनता पहले कभी नहीं देखी गई।
Badshah Tettiri Music Controversy : रैपर बादशाह होंगे अरेस्ट, हरियाणा पुलिस को मिला निर्देश








































