Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी

263

नई दिल्ली। Vice President Election:  उपराष्ट्रपति पद (Vice President Election 2022) के लिए संसद भवन में वोटिंग जारी है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने संसद भवन में मतदान किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में मतदान किया। बता दें कि वोटों की गिनती आज ही होगी और अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। सत्तारूढ़ पार्टी NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है।

Voter id card: को आधार कार्ड से लिंक करने के संबंध में बैठक 

01:22 PM, 06 Aug 2022
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने डाला वोट

भाजपा सांसद हेमा मालिनी, राज्यवर्धन सिंह राठौर, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

01:19 PM, 06 Aug 2022
मार्गरेट अल्वा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की बातचीत

विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने संसद में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से बातचीत की। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मार्गरेट अल्वा का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ से है।

01:12 PM, 06 Aug 2022
केंद्रीय मंत्रियों ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नारायण राणे और सर्बानंद सोनोवाल ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

01:11 PM, 06 Aug 2022
कांग्रेस सांसदों ने किया मतदान

संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

सोनिया गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

AAP व भाजपा सांसदों ने किया मतदान

आप सांसद हरभजन सिंह और संजय सिंह, द्रमुक सांसद कनिमोझी और भाजपा सांसद रवि किशन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

Vice President Poll: आज चुने जाएंगे देश के नए उपराष्ट्रपति

Vice President Election 2022: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति अहम संवैधानिक पद हैं। देश के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद आज (शनिवार) उपराष्ट्रपति का चुनाव किया जाना है। इन दोनों के चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष प्रक्रिया अपनाई जाती है। राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति चुनाव में किसी कारण विवाद की स्थिति हो तो संविधान के अनुच्छेद-71 के मुताबिक, देश के सुप्रीम कोर्ट को फैसले का अधिकार होता है। आज हो रहे उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार माग्रेट अल्वा (Margaret Alva) आमने-सामने हैं।

11:11 AM, 06 Aug 2022
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने किया मतदान

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने आज संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

11:06 AM, 06 Aug 2022
विपक्षी सांसदों ने डाला वोट

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और द्रमुक सांसद दयानिधि मारन और तिरुचि शिवा ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

11:05 AM, 06 Aug 2022
गृह मंत्री अमित शाह ने किया मतदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

10:59 AM, 06 Aug 2022
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजीव चंद्रशेखर ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

10:23 AM, 06 Aug 2022
पीएम मोदी ने डाला वोट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

10:19 AM, 06 Aug 2022
पीएम मोदी ने किया मतदान

उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में वोटिंग जारी है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदान किया।

10:09 AM, 06 Aug 2022
उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में शुरू हुई वोटिंग

उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में वोटिंग शुरू हो गई है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर में मतदान करेंगे। वोटों की गिनती आज ही होगी और अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे।

Har ghar tiranga program: की तैयारियों के संबंध में बैठक

Leave a Reply