Uttarakhand Weather: बारिश के चलते प्रशासन ने रोकी केदारनाथ यात्रा

303

देहरादून: Uttarakhand Weather सोमवार को तड़के से केदारनाथ धाम में बारिश जारी है। जिसे देखते हुए फिलहाल केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। बताया गया कि बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर कीचड़ व अन्य दिक्कत होने से फिलहाल जिला प्रशासन ने यात्रा रोकी दी है। हालांकि सुबह से साढ़े आठ हजार यात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा जा चुका है। वहीं साढ़े चार हजार यात्री सोनप्रयाग में रोके गए हैं।

Indo-Pacific Economic Framework: में पीएम मोदी ने लिया हिस्सा

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू

वहीं उत्तरकाशी के रानाचट्टी में भूधंसाव के कारण बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। चारों धामों में अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं।

हेली सेवाएं सुबह आठ बजे से बंद

वहीं केदारनाथ में लगातार हो रही बारिश व घना कोहरा के कारण हेली सेवाएं सुबह आठ बजे से बंद हैं।

केदारनाथ में बर्फबारी से ठंड बढ़ी

इससे पहले केदारनाथ में रविवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर से बारिश शुरू हो गई और शाम को चार बजे के करीब धाम में बर्फबारी हुई। जिससे यहां का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। यात्री बर्फबारी में ही लाइन में खड़े रहकर दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी (Uttarakhand Weather) होने से तापमान में कमी आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। यात्री बारिश व बर्फबारी में ही भीगते रहे। यात्रियों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। वहीं केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव स्थलों में भी दोपहर बाद बारिश हुई। जिससे पड़ावों पर भी मौसम काफी ठंडा हो गया है। वहीं घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।

ऋषिकेश में यात्रियों की भीड़ बढऩे से बसों का टोटा

चारधाम यात्रा में करीब 10 हजार यात्रियों का बैकलाग निपटाने के बाद प्रशासन के सामने नए यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध कराना चुनौती बन गया है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के पास बसों का टोटा पड़ गया है।सोमवार के लिए रोटेशन के समक्ष करीब ढाई हजार यात्रियों की एडवांस डिमांड है। प्रशासन की ओर से मांग के बावजूद अतिरिक्त बसों की अब तक व्यवस्था नहीं कराई गई है।

CM dhami Delhi tour: CM धामी ने फ्लाइट में इकोनामी क्‍लास में किया सफर

Leave a Reply