Uttarakhand Politics: कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

236

देहरादून। Uttarakhand Politics: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है। बता दें उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरा थे।

Delhi LG Resign: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा

कर्नल कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल को भेजे त्यागपत्र

कर्नल अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 से आज 18 मई तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए आज 18 मई 2022 को पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज रहा हूं।

गंगोत्री विधानसभा सीट से हारे थे विधानसभा चुनाव

इस वर्ष उत्‍तराखंड विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने उत्‍तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधानसाभ सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। उन्‍हें मात्र 6,161 वोट मिले थे। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्‍हें मात्र 10.33 वोट मिले थे।

चुनाव में आप ने कर्नल अजय कोठियाल को घोषित किया था सीएम फेस

इस वर्ष हुए उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल को उत्‍तराखंड का मुख्‍यमंत्री का चेहरा घोषित किया था। इस चुनाव में आप कुल 70 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। खुद कर्नल को‍ठियाल गंगोत्री सीट से चुनाव हार गए थे।

Uttarakhand Politics: कर्नल कोठियाल टिहरी जनपद के चौपा गांव हैं रहने वाले

कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल उत्‍तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद के नरेंद्रनगर ब्लाक के चौपा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने भारतीय सेना में 26 वर्ष तक सेवा दी। वह वर्ष 1992 को गढ़वाल राइफल की 4वीं बटालियन में सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर शामिल हुए थे। इस दौरान उन्‍हें कई मेडल से नवाजा गया। उन्‍होंने 29 अगस्त 2018 को सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली। 19 अप्रैल 2021 में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ली और आज 18 मई 2022 को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के मंत्र के बाद एक्शन में योगी

Leave a Reply