Uttarakhand CM Oath Ceremony: पुष्‍कर सिंह धामी आज लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

381

Uttarakhand CM Oath Ceremony: पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर ढाई बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कैबिनेट के कुछ सदस्यों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे।

CM oath ceremony: 23 मार्च को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे धामी

पुष्‍कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह (Uttarakhand CM Oath Ceremony) में शामिल होने के लिए अतिथियों का आना शुरू हो गया। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद यहां से वह कार्यक्रम स्‍थल के लिए रवाना हो गए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे देहरादून

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गए।

धामी ने भगत, राजगुरु एवं सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री आवास में सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्‍वा शर्मा

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्‍वा शर्मा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे कार्यक्रम स्‍थल के लिए रवाना हो गए।

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा पहुंचे परेड ग्राउंड

देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कार्यकर्त्‍ताओं के साथ पहुंचे भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे संत

देहरादून के परेड मैदान में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह (Uttarakhand CM Oath Ceremony) के दौरान संत समाज के लोग भी पहुंचने शुरू हो गए। हरीधाम सनातन सेवा ट्रस्ट हरिद्वार हरिराम साईं ट्रस्ट दिल्ली भारतीय योग संस्थान सोसायटी हरिद्वार के आनंद पीठाधीश्वर आनंद विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी व साधु संत पहुंचे।

शपथ ग्रहण से पूर्व कार्यकर्त्‍ताओं ने की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण से पूर्व कार्यकर्त्‍ताओं ने पूजा अर्चना की। हरबर्टपुर मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं ने हरबर्टपुर वैष्णों माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान से प्रार्थना की कि पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे और सुशासन के पथ पर अग्रसर हो। इस दौरान हरबर्टपुर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कौशिक, जनार्दन जोशी, संतोष रावत, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र धीमान, नरेंद्र राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुबो‍ध उनियाल बनेंगे मंत्री, लेंगे शपथ

सुबोध उनियाल को धामी कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है। वह भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि सुबोध उनियाल टिहरी जनपद के नरेंद्र नगर से विधायक हैं।

ये तीन भी बनेंगे मंत्री

सौरभ बहुगुणा को भी उत्‍तराखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर यह जानकारी दी है। विधानसभा चुनावों सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज सीट से जीत दर्ज की है। वहीं उमेश शर्मा काऊ को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। वह रायपुर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी हैं। मसूरी सीट से विधायक गणेश जोशी भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।

आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे पुष्कर सिंह धामी

भाजपा के नेता विधायक दल चुने गए पुष्कर सिंह धामी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। देहरादून के परेड मैदान में दोपहर ढाई बजे आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी के अलावा मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री सहित पूर्ण 12 सदस्यीय मंत्री परिषद शपथ ग्रहण करेगी। कुछ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का आभार

पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ, भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून आगमन पर आभार व्‍यक्‍त किया है और उनका स्‍वागत व अभिनंदन किया।

परेड ग्राउंड के आसपास के स्कूलों में आज अवकाश

परेड ग्राउंड में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने के कारण पूरा क्षेत्र जीरो जोन बनाया गया है। इसलिए परेड ग्राउंड के आसपास के सभी स्कूलों में बुधवार को अवकाश है। नवनिर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री भव्य समारोह के बीच शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए परेड ग्राउंड के आसपास पांच सौ मीटर दायरे को जीरो जोन बनाया गया है। स्कूली छात्रों को परेशानी न हो, इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने इस क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि मंगलवार दोपहर को आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा।

कई केंद्रीय मंत्री व 10 राज्‍यों के सीएम भी रहेंगे मौजूद

उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी बुधवार को देहरादून में शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं, दस राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों के भी आमंत्रण भेजा गया है।

Martyr State Agitators: को मुख्यमंत्री धामी ने किये श्रद्धासुमन अर्पित

Leave a Reply