PM Modi’s birthday: पर CM धामी ने केदारनाथ और गंगोत्री धाम में की वर्चुअल पूजा

485

देहरादून। PM Modi’s birthday: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर केदारनाथ एवं गंगोत्री में आयोजित पूजा-अर्चना में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घ जीवन की ईश्वर से कामना की। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है।

Uttarakhand Politics: इंटरनेट मीडिया के जरिये चुनावी माहौल बनाएगी भाजपा

उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने भी पौधारोपण किया।

PM Modi’s birthday विश्वकर्मा दिवस पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ले.जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प व सृजन के देवता हैं। यह दिवस समाज में निर्माण और सृजन के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि समाज का सुव्यवस्थित स्वरूप भगवान विश्वकर्मा की देन है। हमें निर्माण के क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग कर देश व प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लेना होगा।

Vaccination in india: एक दिन में अब तक सबसे तेज लगाई गई एक करोड़ वैक्सीन

Leave a Reply