Oxygen Plant and ICU: का सीएम करेंगे लोकार्पण

447

रुड़की : Oxygen Plant and ICU मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दस सिंतबर को सिविल अस्पताल रुड़की में आक्सीजन प्लांट और आइसीयू वार्ड (Oxygen Plant and ICU) का लोकार्पण करेंगे। साथ ही नेहरू स्टेडियम में सभा को संबोधित करने के साथ ही सीएम शहर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Aasheervaad yaatra: के तहत नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

बुधवार को रुड़की के एक होटल में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार रुड़की आ रहे हैं। इसलिए कार्यकत्र्ताओं की ओर से सीएम को जोरदार स्वागत किया जाएगा।

शहर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम

इस मौके पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकत्र्ता रात दिन काम कर रहे हैं। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, प्रवीण सिधु, अमन त्यागी, पूर्व दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

सड़कों के गड्ढे किए जा रहे दुरुस्त

मुख्यमंत्री के रुड़की में कार्यक्रम को लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर तोरणद्वार लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पूरे शहर को पोस्टर, बैनर से पाटा जा रहा है। नेहरू स्टेडियम के सामने स्थित साकेत पुल के दोनों और तिरंगा पट्टी लगा दी गई है। शहर में विभिन्न जगह सड़कों में हुए गड्ढों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। सिविल अस्पताल में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

State women self help groups: के लिए 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Leave a Reply