World health day 2022: के अवसर पर CM धामी ने किया चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण

335

देहरादून: World health day 2022  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (World health day 2022) के अवसर गुरुवार को मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डी. एल.एफ. द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया।

Hemkund Sahib and Ghangaria: का मुख्य सचिव ने किया हवाई निरीक्षण

CM ने किया डी.एल.एफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  मसूरी उप चिकित्सालय के लिए डी.एल.एफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उप चिकित्सालय मसूरी में आधुनिक सी.टी स्कैन मशीन,आर्म मशीन, इमरजेंसी वेंटिलेटर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा की मसूरी उप चिकित्सालय में इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आस पास के क्षेत्रों धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनुज गुप्ता,  पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष श्री मोहन पेटवाल आदि उपस्थित थे।

 

 

 

‘Shri Ram Story’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग 

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में परम पूज्य श्री मोरारी बापू जी के सानिध्य में आयोजित ’श्री रामकथा’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री मोरारी बापू एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी राम देव का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता,  जिन्हें मिलता है, वे बड़े भाग्यशाली होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा श्रवण से मोक्ष  मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्री मोरारी बापू की कथा सुनने का उन्हें दूसरी बार सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इससे पूर्व कई वर्षों पहले वे अल्मोड़ा स्थित डोल आश्रम में भी कथा श्रवण कर चुके हैं।

इस दौरान पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव , आचार्य बालकृष्ण एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

CM

CM DHAMI

Shri Kedarnath Dham: में चल रहे निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

Leave a Reply