रामपुर के निकट बारातियों से भरी बस पलटी 16 बाराती घायल

1124

चंडीगढ़ से लक्सर वापस लौट रही बारात की बस रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देर रात हुई दुर्घटना में सोलह बाराती घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों रुड़की स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लक्सर स्थित शिमली से एक बारात चंडीगढ़ गई थी।

बस पलटते ही बारातियों में मची चीख पुकार

शनिवार देर रात बारात वहां से वापस लौट रही थी। जैसे ही बारातियों से भरी बस रुड़की स्थित रामपुर के पास पहुंची। बस निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस समय बस पलटी, बाराती गहरी नींद में सोए हुए थे। बस पलटते ही बारातियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायलों को रुड़की स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। बस पलटने से सोलह बाराती घायल हो गए। इसमें से चार लोगों को गंभीर चोटें आई।

सिविल अस्पताल में रात को तैनात डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि रात को करीब सोलह बारातियों को यहां लाया गया था। इनमें से विकास (25), रोहित (23), कुलदीप (32), संजीव (35) को ज्यादा चोटें लगी थी। सभी को उपचार के बाद घर भेज दिया है। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर ने कहा कि रामपुर के पास बारतियों की बस पलट गई थी। हादसे में 16 बाराती घायल हो गए थे। देर रात सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा था।

Leave a Reply