उत्तराखंड में पांचों सीटों पर भाजपा की अजेय बढ़त, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

9249

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में पांचों सीटों पर लगातार दूसरी बार कमल खिल गया है, जबकि कांग्रेस को मायूसी हाथ लगी है। मतगणना के अंतिम दौर में पहुंचने के साथ यही तस्वीर सामने आ रही है। पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है। इसके साथ ही राज्य में लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी मर्तबा कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

शाम चार बजे तक की तस्वीर देखें तो हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अंबरीश कुमार पर दो लाख से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर ढाई लाख से अधिक की बढ़त बना ली थी।

उत्तराखंड की तस्वीर
लोकसभा क्षेत्र-पौड़ी
तीरथ सिंह रावत (भाजपा)-467036
मनीष खंडूरी (कांग्रेस)-195175
लोकसभा क्षेत्र-टिहरी

माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा)- 536772
प्रीतम सिंह (कांग्रेस)-226218
लोकसभा क्षेत्र-हरिद्वार

रमेश पोखरियाल निशंक (भाजपा)- 636836
अंबरीश कुमार (कांग्रेस)-397519
अंतरिक्ष सैनी (बसपा)-171525
लोकसभा क्षेत्र-अल्मोड़ा

अजय टम्टा (भाजपा)-421274
प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)-203756
लोकसभा क्षेत्र-नैनीताल

अजय भट्ट (भाजपा)-717012
हरीश रावत (कांग्रेस )-416024
नवनीत अग्रवाल (बसपा)-27753

भाजपा ने सभी पांचों सीटों पर अजेय बढ़त हासिल कर ली

शाम चार बजे तक की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं तो भाजपा ने सभी पांचों सीटों पर अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पौड़ी, टिहरी, नैनीताल सीटों पर भाजपा की बढ़त ढाई लाख से ज्यादा है, जबकि हरिद्वार और अल्मोड़ा में यह बढ़त दो लाख से अधिक थी। सभी सीटों पर जीत पक्की होने के बाद भाजपा जहां जश्न में डूब गई है, वहीं कांग्रेस खेमे में निराशा का आलम है।

Leave a Reply