निगम के अधिकारियों ने ली राहत की सांस ,सफाई कर्मचारियों की हड़ताल टली

858

देहरादून। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आज यानी बुधवार को हड़ताल करने जा रहे देहरादून नगर निगम के सफाई कर्मियों को निगम अधिकारियों ने मंगलवार देर शाम कोरोना संक्रमण का का हवाला देकर किसी तरह मना लिया है। सफाई कर्मियों ने दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बरकरार रखते हुए वे जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाएंगे। हड़ताल टलने से निगम अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

भोपाल में कोरोना संक्रमण के मिले 292 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 19223

उन्होंने चेतावनी दी थी कि

दरअसल, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के आह्वान पर देहरादून के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल का एलान किया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि इस दौरान सफाई कर्मचारी न तो शहर का कूड़ा उठाएंगे, ना ही सड़क इत्यादि साफ करेंगे। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय तक सांकेतिक रैली निकालकर प्रदर्शन करने का भी एलान किया था। इससे नगर निगम अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए थे।

दरअसल, वे दोपहर से ही सफाई कर्मचारियों को मनाने में जुटे हुए थे। देर शाम महापौर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने आपात बैठक बुलाकर सफाई कर्मचारियों को मना लिया। अधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण का वास्ता देकर सफाई व्यवस्था जारी रखने की अपील की थी। जिस पर सफाई कर्मचारी मान गए।

Gold Futures Price: सोने के वायदा भाव में भारी गिरावट, चांदी में भी जबरदस्त मंदी

Leave a Reply