हमेशा सर्वधर्म संभाव के पक्ष में रही कांग्रेस: प्रीतम सिंह

972

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो अल्पसंख्यक उत्थान के लिए योजनाएं संचालित की थी वह भी बेहतर ढंग से संचालित नहीं हो रही हैं। भाजपा ने अल्पसंख्यकों का विकास रोकने का काम किया है। देश को धर्म, जाति एवं समुदाय में बांटकर भाजपा राजनीतिक कर रही है। जबकि कांग्रेस हमेशा सर्वधर्म संभाव के पक्ष में रही है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान कया।

भाजपा के राज में बेरोजगारी, महंगाई एवं अराजकता का माहौल

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में बेरोजगारी, महंगाई एवं अराजकता का जो माहौल है उससे आमजन परेशान हैं लेेकिन इससे प्रदेश सरकार को कोई सरोकार नही है। अल्पसंख्यक सम्मान समारोह के संयोजक एवं प्रदेश सचिव आजाद अली ने निकाय चुनाव में अल्पसंख्यकों को भी निश्चित प्रतिशत में टिकट देने की मांग की। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, दीप बोहरा, सुनीता प्रकाश, रईश फातमा, निधि सिंह, सुलोचना देवी, आबिद अली, इलियास अंसारी, नुशरत खान, इरशाद अली, तौफिक खान, लईक अंसारी, आकिल राणा, दानिश खान, भजन सिंह आदि मौजूद रहे।

नगर निकाय चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों के सम्मान समारोह में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नजर नहीं आए। कांग्रेस भवन में कई अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को व्यक्ति विशेष का आयोजन बताया। आयोजन प्रदेश या महानगर का था, इसे लेकर भी स्थिति साफ नहीं थी। महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान कांग्रेस भवन में मौजूद होने के बावजूद कार्यक्रम में नहीं बुलाए गए।

Leave a Reply