CM dhami in bageshwar : सीएम बनने के बाद हर महीने बागेश्वर में सीएम धामी

465

बागेश्वर : CM dhami in bageshwar  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कुर्सी संभालने के बाद हर महीने बागेश्वर आ रहे हैं। वह पहली बार सौ दिन का कार्यकाल पूरा करने के बाद वह डिग्री कालेज आए। उन्होंने तब विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। उसके बाद वह नवंबर और अब दिसंबर में दूसरी बार आ रहे हैं। 23 दिसंबर को वह कांडा और कपकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Asian Champions Trophy 2021 : भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया

पांच वर्ष में उत्तराखंड के तीसरे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को जिले से लगाव है। वह पूर्व में भाजयुमो के अध्यक्ष थे। तब वह जिले की वादियों को जमकर घूमे और पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास किया। अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ पहले एक ही जिला था। अल्मोड़ा जिले में यह शामिल था। वह अपने को इसी क्षेत्र का मानते हैं। वह कई बार संबोधन में यह बात भी कह चुके हैं।

मुख्यमंत्री चौथी बार कांडा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे

सीएम 13 अक्टूबर को डिग्री कालेज आए थे। वहां उन्होंने जिले के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकापर्ण किया। इसके साथ ही वह घोषणाओं की झड़ी भी लगा गए। जिस पर काम हो रहे हैं। उसके बाद वह 27 नवंबर को कर्मी महोत्सव में पधारे। यहां उन्होंने महोत्सव का शुभारंभ किया और घोषणाएं भी की। बीते 19 दिसंबर को वह विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने नुमाइशखेत मैदान पहुंचे। यह यात्रा कुमाऊं भर की है और वर्तमान में चल रही है। अब मुख्यमंत्री चौथी बार कांडा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वह कपकोट भी जाएंगे और विकास कार्यों का लोकापर्ण करेंगे।

CM dhami in bageshwar : ये है सीएम का कार्यक्रम

10.40 बजे कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कांडा, 10.45 बजे रामलीला मैदान कांडा, 11.35 बजे केदारेश्वर मैदान कपकोट में विकास योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास, 12.35 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में आक्सीजन प्लांट का लोकापर्ण, 20 बैड चिकित्सालय भवन का शिलान्यास करेंगे। 1 बजे वह प्रस्थान करेंगे।

Haryana Government : ने कोविड से बचाव के लिए लिया बड़ा फैसला

Leave a Reply