CM dhami Delhi tour: CM धामी ने फ्लाइट में इकोनामी क्‍लास में किया सफर

228

देहरादून। CM dhami Delhi tour:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिनी दौरे पर दिल्ली किए रवाना हुए। वह देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाइट में इकोनामी क्‍लास से दिल्‍ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान चारधाम यात्रा से लौटे तीर्थयात्रियों ने फ्लाइट में सीएम धामी से अपने अनुभव साझा किए।

Char dham Yatra: में अभी तक लगभग आठ लाख श्रद्धालु पहुंचे

सीएम धामी से यात्रियों ने साक्षा किए अनुभव

आज शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आम यात्रियों की तरह हवाई जहाज में बैठने के लिए लाइन पर लगे। इस दौरान चारधाम यात्रा कर लौटे तीर्थयात्रियों ने फ्लाइट के दौरान मुख्यमंत्री धामी से अपने संस्मरण एवं अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री धामी का दो दिनी दिल्ली दौरा आज से

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से दो दिनी दौरे पर दिल्ली (CM dhami Delhi tour) गए। इस दौरान वह कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।

उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी शनिवार दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली पहुंचकर वह शाम पांच बजे नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद करेंगे।

रविवार को मुख्यमंत्री धामी मीडिया कान्क्लेव में होंगे शामिल

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। शनिवार शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे। उप चुनाव के प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री वहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसंपर्क करेंगे।

सीएम ने दी चेतावनी, गैरहाजिर अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

शुक्रवार को हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डामकोठी में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की थी। उन्होंने कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम के अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण, सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। निगम के अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 160 नाले हैं। इसकी सफाई का कार्य शुरू हो गया है।

Inter State Council: अंतरराज्यीय परिषद की स्थायी समिति का पुनर्गठन

Leave a Reply