CM dhami arrived bageshwar : कपकोट की जनसभा को किया संबोधित

533

बागेश्वर : CM dhami arrived bageshwar डंबल इंजन की सरकार राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है। कपकोट में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिसे आगे बढ़ाने का काम होगा। जड़ी बूटी पर सरकार का फोकस है। खेतीबाड़ी, पशुपालन को आगे बढ़ाया जाएगा। किसान को उसका पूरा हक मिलेगा। किसानों की आय को दोगुनी होगी। बद्रीगाय के दूध की दुनिया भर में मांग है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में काम करने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।

BJP Vijay Sankalp Yatra : अल्मोड़ा पहुंची, पूर्व सीएम बोले-60 के पार लक्ष्य को पूरा करेगी भाजपा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को कपकोट के केदारेश्वर मैदान कपकोट पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने 7374.43 लाख रुपये की 37 योजनाओं का लोकापर्ण और 19956.70 लाख रुपये की 52 योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम का यहां पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपकोट के जो क्षेत्र विकास से छूट गए हैं। उन्हें मुख्यधारा पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। आठ हजार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया है। जिसे एक लाख तक पहुंचाया जाएगा। बेहतर स्कूल बनेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं पर काम होगा। उत्तराखंड को भारत का नंबर वन राज्य बनाना है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपंअ बसंती देव, विधायक बलवंत भौर्याल, सुरेश गढ़िया, शेर सिंह गढ़िया, विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा आदि मौजूद थे।

भावुक हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भावुक हो रहे हैं। भराड़ी, शामा, लीती से उनका पुरना संबंध रहा है। भीड़ को देखकर गदगद हैं। सरकार प्रत्येक क्षेत्र का विकास कर रही है। सवा करोड़ जनता के लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। राज्य के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश सरकार एक एक गांव का विकास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ रही है। डंबल इंजन की सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू की है।

CM dhami arrived bageshwar कुमाऊंनी में दिया भाषण

मुख्यमंत्री ने कुमाऊंनी में भाषण दिया और कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड के विकास और समस्याओं का समय-समय पर संज्ञान लेते हैं। केदारनाथ का पुर्ननिर्माण कार्य हुआ। जिले के प्रत्येक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। भाजपा की बेहतर नीतियों से युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहे हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां प्रत्येक को मौका मिलता है। दूसरी पार्टियों में ऐसा नहीं है। वह एक बार अध्यक्ष बना तो वह हमेशा रहेगा। भाजपा में लोगों का विश्वास है। जिसे जिम्मेदारी मिलती है वह जोरशोर से काम करता है।

45 घोषणाओं पर निकल रहा शासनादेश

सीएम ने कहा कि कर्मी महोत्सव में 45 घोषणाएं की गई थी। जिस पर काम हो रहा है। केदारेश्वर मैदान भी आने वाले दिनों में भव्य रूप लेगा। स्वास्थ्य और सड़क के मामले में कपकोट आगे बढ़ रहा है। राज्य के हित में काम कर रहे हैं।

कांग्रेस पर किया कटाक्ष

सीएम ने कहा कि एक पूर्व सीएम की एक रिकार्डिंग बीच में आई थी। जिसमें कहा था कि मैं आंख बंद कर लूंगा। उत्तराखंड आंदोलन के समय वह कहते थे कि राज्य की जरूरत नहीं है। वह विरोध कर रहे थे। देवभूमि की जनता ने लाठी, डंडे खाए और अब ऐसे लोगों को दरकिनार करेगी। प्रदेश का सम्मान नहीं किया है। युवाओं को पालयन नहीं करना पड़े। इस पर भी काम हो रहा है। वह स्वरोजगारी बनेंगे। नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनेंगे।

विधासभा कपकोट

लोकार्पण

विभाग धनराशि

विश्व बैंक खंड, यूडीआरपीएएफ 679.23

लघु डाल 115.00

शहरी विकास 75.00

जलागम 33.94

पीएजीएसवाइ 3498.64

धर्मस्व 15.58

ग्रानिवि 327.16

शिक्षा 138.25

चिकित्सा स्वास्थ्य 192.58

शिलान्यास

लोनिवि 1101.60

लघुडाल 190.00

सिंचाई 243.66

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षादल 263.00

पीएजीएसवाइ 2092.70

शिक्षा 215.67

चिकित्सा स्वास्थ्य 218.84

पेयजल निगम 11306.57

———

विधानसभा बागेश्वर

लोकार्पण

लघुडाल 103.63

पीएमजीएसवाइ 390.91

पर्यटन 36.86

शिलान्यास

लोनिवि 2254.53

लघुडाल 151.49

शिक्षा 190.47

पेयजल निगम 1665.85

पर्यटन 61.42

BJP Vijay Sankalp Yatra : अल्मोड़ा पहुंची, पूर्व सीएम बोले-60 के पार लक्ष्य को पूरा करेगी भाजपा

Leave a Reply