वेतन के मुद्दे पर आशा कार्यकर्ताओं ने मोर्चाबंदी की तेज

2054

नियमितीकरण व मासिक वेतन के लिए संघर्ष होगा तेज आशा वर्कर यूनियन के प्रदेश महामंत्री कैलाश पाडे ने कहा, नियमितीकरण व मासिक वेतन के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मीना आर्या ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं पर बोझ बढ़ाया जा रहा लेकिन वेतन के नाम पर मात्र शोषण ही किया जा रहा। सम्मेलन में आशा वर्कर यूनियन की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित की गई। 13 सदस्यीय कार्यकारिणी में कमला जोशी अध्यक्ष, सरोज चैधरी उपाध्यक्ष, भावना बिष्ट कोषाध्यक्ष, मंजू नेगी सचिव व विमला खाती सहसचिव चुनी गई। गोदावरी, कला गयाल, शोभा जोशी, मीना आर्या, जया जोशी, प्रेमा, लीला देवी सदस्य बनाई गई। इस मौके पर राजेश्वरी देवी, पूजा, शीला, प्रेमा, शोभा बिष्ट, गीता मावड़ी, गरिमा साह, उमा देवी, नीमा बिरौड़िया, राधा देवी, दीपा पपनै, सुनीता बिष्ट आदि मौजूद रही।]]>

Leave a Reply