त्रिवेन्द्र राज में दम तोड़ रहे हैं किसान: बेहड़

1098

रुद्रपुर में किसान की आत्महत्या पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का कहना है कि अब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके राज में किसान दम तोड़ रहे हैं। कहा कि इससे साफ है कि उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

बेहड़ ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने चुनाव जीतने के बाद किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। ऊधमसिंह नगर में फिर एक और किसान ने कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या कर अपनी जान दी है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया है। कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार किसान विरोधी साबित हुई है।

सिर्फ किसानों के हित के लिए खड़ी है कांग्रेस पार्टी

उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बयान दिया गया था कि भाजपा ने कभी किसानों के कर्ज माफी का वादा नहीं किया था। कहा कि जिले में पहले भी तीन किसानों ने कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर ली थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज तक मृतक किसानों के परिजनों से मिलना भी जरूरी नहीं समझा। बेहड़ ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार किसान के लिए जुमला साबित हुई है। कहा कि किसानों के हित के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी खड़ी है और आगे भी किसान हित की लड़ाई लड़ती रहेगी।

Leave a Reply