बरातियों से भरी मारुती वैन खाई में गिरी, सात घायल

1064

बरात से लौट रही एक मारुति वैन 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वैन में कुल सात लोग सवार थे। जिसमें से चार घायल हो गए और तीन को मामूली चोटें आई है। घायलों का मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में इलाज चल रहा है। बीते शनिवार की देर सायं उड़खुली से एक बरात लौबांज की ओर आ रही थी। तभी भेटा के पास वाहन मारुति 800 संख्या यूए 04-7039 से अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वैन में सवार कुल सात लोग घायल हो गए।

लौबांज के रहने वाले हैं सभी घायल

घायलों का मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में इलाज चल रहा है। घटना में सात बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे वैन में सवार चालक दीपक कुमार, नवीन कुमार, मुकेश कुमार, गणेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि गोविंद कुमार, आनंद कुमार, हरीश राम को मामूली चोटे आई। सभी घायल लौबांज के रहने वाले है।

गंभीर रूप से घायलों को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से तत्काल मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार की देर सांय उड़खुली से एक बारात में शामिल होकर सात बराती वाहन मारुती वैन से अपने घर लौबांज को लौट रहे थे। तभी भेटा के पास वैन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Leave a Reply