अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यापारी देवी लाल वर्मा का निधन

469

वरिष्ठ व्यापारी देवी लाल वर्मा का निधन

अल्मोड़ा पेज3- भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद अजय वर्मा के पिता वरिष्ठ स्वर्णकार देवी लाल वर्मा का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे था। उनका सुशीला तिवारी चिकित्सालय से उपचार चल रहा था। मंगलवार को अचानक उनका स्वास्थ बिगड़ा और उन्होंने जौहरी बाजार स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।

उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार दोपहर 1 बजे विश्वनाथ घाट को निकलेगी। उनके निधन पर स्वर्णकार संघ अल्मोड़ा सहित विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करने वालों में स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष व सभासद दीपक वर्मा, भुवन वर्मा, जगदीश वर्मा, कैलाश वर्मा, नवनीत वर्मा, आलोक गोयल, हरीश वर्मा मनोज वर्मा, विवेक वर्मा, कमल वर्मा, हरेंद्र वर्मा, गोविंद लाल वर्मा सहित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी आदि ने शोक व्यक्त किया है।
——–

Leave a Reply