Aasheervaad yaatra: के तहत नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

557

नैनीताल: Aasheervaad yaatra:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत नैनीताल पहुंच गए हैं। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से तल्लीताल से वाहन रैली के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम स्थल पंत पार्क मल्लीताल लाया गया। सीएम ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, जिला प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य के साथ भारत रत्न जीबी पंत की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।

State women self help groups: के लिए 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति

कैलास की चोटी के लिए बेटियों के दल को फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री ने एवरेस्ट विजेता शीतल राज के नेतृत्व में आदि कैलास की चोटी के लिए बेटियों के दल को फ्लैग ऑफ किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने यहां एक अरब से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन प्रोजेक्‍ट में नैनीताल की बाजारों का कुमाउंनी शैली में सुदृढ़ीकरण, बलियानाला ट्रीटमेंट समेत अन्य कार्य प्रमुख हैं।

इस अवसर पर विधायक संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, नवीन दुमका व दिवान बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, दीपक मेहरा, मजहर नवाब, पीसी गोरखा, मनोज साह, मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रकाश रावत, आनंद दरमवाल, आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, योगेश रजवार, डॉ हरीश बिष्ट, रूपा देवी, रेखा रावत, संजय वर्मा, प्रतिभा जोशी, शांति मेहरा समेत कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनंद, डीएम धीराज गर्ब्याल, केएमवीएन के एमडी नरेंद्र भंडारी समेत अन्य उपस्थित थे। समाचार लिखे जाने तक स्वागत समारोह जारी है।

central cabinet: ने टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए पीएलआइ स्कीम को दी मंजूरी

Leave a Reply