मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी से की शिष्टाचार भेंट

666

नई दिल्ली/देहरादून :  मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को केदारनाथ व बदरीनाथ मंदिर की प्रतिकृति और शॉल भेंट किया और उन्हें स्थिति सामान्य होने पर चारधाम के लिये आमंत्रित किया।

इजरायल के नए पीएम नाफ्ताली बेनेट को पीएम मोदी ने दी बधाई

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से की भेंट

नई दिल्ली/देहरादून : मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में बहुत सी विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड का हर सम्भव सहयोग किया जाता रहा है।

केन्द्र द्वारा राज्य को जीएसटी कम्पनसेशन मंजूर किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद उत्तराखण्ड राज्य को राजस्व हानि उठानी पङी है। इसे देखते हुए केन्द्र द्वारा राज्य को जीएसटी कम्पनसेशन मंजूर किया गया। परंतु इस कम्पनसेशन की अवधि जून 2022 में समाप्त होने जा रही है। कोविड की आपात स्थिति में राज्य के वित्तीय संसाधनों पर विपरीत प्रभाव पङा है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखण्ड की विपरीत परिस्थितियों और सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए जीएसटी कम्पनसेशन की अवधि को जून 2022 से आगे और पांच वर्ष बढाने का अनुरोध किया।
बैठक में उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, सचिव श्री अमित नेगी, श्रीमती राधिका झा, श्री शैलेश बगोली, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केन्द्रीय कपङा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी से की भेंट
नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को उद्योग भवन, नई दिल्ली में केन्द्रीय कपङा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी से भेंट की।केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखण्ड में क्राफ्ट टूरिज्म विलेज स्थापित करते हुए इसे होम स्टे से जोङने को कहा।  मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखण्ड की कला ऐंपण पर विशेष चर्चा की। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने  कहा कि मधुबनी आर्ट की तर्ज पर ऐंपण कला पर फोकस किया जाना चाहिए। इसे टेक्सटाईल से जोङते हुए निर्यात पर विशेष ध्यान दिया जाए।

1 से 7 अगस्त तक प्रत्येक जिले में हैंडलूम मेलों का आयोजन

प्रदेश में वन स्टॉफ़ कारीगर मेलों का आयोजन किया जाए। इनमें स्थानीय कारीगरों के प्रशिक्षण व उन्हें आधुनिक जानकारियां दी जाएं। राज्य के लोकल आर्गेनिक उत्पादों को प्रोत्साहित किये जाने की आवश्यकता है। 1 से 7 अगस्त तक प्रत्येक जिले में हैंडलूम मेलों का आयोजन हो। इन्हें लोकल उत्पादों से जोङा जाए। इसे ई कामर्स से भी जोङा जाए। इसी प्रकार 1 से 15 अगस्त तक टेक्सटाईल मेले भी आयोजित किये जाएं जिसका फायदा स्थानीय कारीगरों को होगा। हर जिले में एक लोकल प्रोडक्ट को चिन्हित कर उसे प्रोत्साहित किया जाए। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वे स्वयं टेक्सटाईल मेले में आएंगी।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में संचालित महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वन स्टाप सेंटर महत्वपूर्ण योजना है। इसका लाभ हर जरूरतमंद को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्भया योजना से संबंधित राज्य सरकार के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

Leave a Reply