उत्तराखंड के दो सपूत शहीद, कल विमान से पहुंचेगा पार्थिव शरीर

740

रानीखेत: पूर्वी सिक्किम में सेना का वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में उत्तराखंड कुमाऊं रेजीमेंट के तीन जवान शहीद हो गए। इनमें एक ताड़ीखेत ब्लॉक व दूसरा रामनगर (नैनीताल) का जांबाज शामिल है। तीसरा जवान हरियाणा का है। हादसे में तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील व भारत चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में SC ने मांगा जवाब

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

हादसे में शहीद हुए जांबाजों की पहचान उत्तराखंड सेवन-कुमाऊं के हिमांशु नेगी पुत्र हीरा सिंह नेगी वर्तमान निवासी हेमपुर पांडे कॉलोनी काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) व सरना गांव ताड़ीखेत ब्लॉक के बृजेश सिंह रौतेला पुत्र दलवीर सिंह के रूप में हुई है। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना के ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे। ये गंगटोक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर 600 फुट गहरे में जा गिरा। दुर्घटना में चालक और दो अन्य जवान शहीद हो गए। सेना, बीआरओ, पुलिस व स्थानीय लोगों ने दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया।

तीन घायल सैनिकों को गंगटोक के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में उपचार को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जवानों का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर तक सेना के विशेष विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पर लाया जाएगा। जहां से सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर रानीखेत व रामनगर स्थित शहीदों के आवास पर ले जाए जाएंगे।

LPG सिलेंडर ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका

Leave a Reply