Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ ने ली CM पद की शपथ

420

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Oath Ceremony) ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Supertech Homebuyers Alert: 25000 घर खरीदारों को लगा बड़ा झटका

योगी मंत्रिमंडल में इन विधायकों को बनाया गया राज्यमंत्री

मयंकेश्वर सिंह
दिनेश खटीक
संजीव गोंड
बलदेव सिंह ओलख
अजीत पाल
जसवंत सैनी
रामकेश निषाद
मनोहर लाल मन्नू कोरी
संजय गंगवार
बृजेश सिंह
के पी मलिक
सुरेश राही
सोमेंद्र तोमर
अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’
प्रतिभा शुक्ला
राकेश राठौर गुरु
रजनी तिवारी
सतीश शर्मा
दानिश आजाद अंसारी
विजय लक्ष्मी गौतम

04:51 PM, 25-MAR-2022

योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
नितिन अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कपिल देव अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
रवींद्र जायसवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संदीप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
गुलाब देवी -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
गिरीश चंद्र यादव -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
धर्मवीर प्रजापति -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
असीम अरुण -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
जेपीएस राठौर -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
दयाशंकर सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
नरेंद्र कश्यप -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
दिनेश प्रताप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अरुण कुमार सक्सेना -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

04:50 PM, 25-MAR-2022

संजय निषाद को योगी मंत्रिमंडल में जगह

निषाद समाज में अच्छी पैठ रखने वाले संजय निषाद को मंत्री बनाया गया है। उनकी निषाद पार्टी भी है।

04:49 PM, 25-MAR-2022
आशीष पटेल को भी मिली मंत्रिमंडल में जगह

आशीष पटेल को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वर्तमान में वह एमएलसी हैं।

04:47 PM, 25-MAR-2022
मंत्री बने योगेंद्र उपाध्याय

योगेंद्र उपाध्याय को मंत्री पद मिला है। उपाध्याय आगरा दक्षिण सीट से विधायक चुने गए हैं। लगातार तीसरी वह विधानसभा पहुंचे हैं। पश्चिमी यूपी के ब्राह्मण समाज में उनकी अच्छी पैठ है।

04:46 PM, 25-MAR-2022
अरविंद कुमार शर्मा को योगी सरकार में बनाया गया मंत्री

पीएम मोदी के करीबी माने जाने वाले अरविंद कुमार शर्मा को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वह गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। मूल रूप से वह मऊ के रहने वाले हैं।

04:44 PM, 25-MAR-2022
राकेश सचान बने मंत्री

राकेश सचान को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। सचान कानपुर की भोगनीपुर सीट से विधायक चुने गए हैं। सचान कांग्रेस और सपा सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। कुर्मी बिरादरी में उनकी अच्छी पैठ है।

04:43 PM, 25-MAR-2022
जितिन प्रसाद को मंत्रिमंडल में मिली जगह

कांग्रेस से भाजपा में आए और ब्राह्मण समाज में पैठ रखने वाले जितिन प्रसाद को भी योगी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

04:41 PM, 25-MAR-2022
अनिल राजभर को मंत्रिमंडल में जगह

राजभर समाज में पैठ रखने वाले अनिल राजभर को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। पूर्वांचल में राजभर समाज में उनकी अच्छी पकड़ है।

04:40 PM, 25-MAR-2022
भूपेंद्र सिंह चौधरी बने मंत्री

भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी मंत्री बनाया गया है। वह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। जाट समाज में उनकी अच्छी पैठ है।

04:38 PM, 25-MAR-2022
नंद गोलाप नंदी को मंत्रिमंडल में जगह

नंद गोलाप नंदी को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जगह मिली है। नंदी प्रयागराज दक्षिण सीट से विधायक चुने गए हैं। नंदी तीसरी बार विधायक बने हैं।

04:37 PM, 25-MAR-2022
धर्मपाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह

धर्मपाल सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। धर्मपाल बरेली की आंवला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। सिंह की पिछड़े वर्ग में अच्छी पकड़ है।

04:35 PM, 25-MAR-2022
जयवीर सिंह को मंत्रिमंडल में जगह

जयवीर सिंह को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वह मैनपुरी विधानसभा से विधायक हैं। जयवीर मुलायम और मायावती सरकार में भी मंत्री रहे हैं।

04:33 PM, 25-MAR-2022
लक्ष्मी नारायण चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह

लक्ष्मी नारायण चौधरी को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। वह मायावती सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। छाता विधानसभा से पांच बार चौधरी विधायक रह चुके हैं। चौधरी जाट समाज से आते हैं।

04:32 PM, 25-MAR-2022
योगी मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य को मिली जगह

बेबी रानी मौर्य को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह उत्तराखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Chinese Foreign Minister Wang Yi: ने एस जयशंकर से की मुलाकात

Leave a Reply