Singhu border: पर पंजाब के युवक की हत्या से हरकत में SKM

669

नई दिल्ली। Singhu border:  दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर तरनतारन (पंजाब) के युवक लखबीर सिंह की बेरहमी से हत्या से संयुक्त किसान मोर्चा भी सकते में है। हत्या का आरोप निहंगों पर लगा है,जो सिंघु बार्डर पर कई महीनों से जमा है। ऐसे में छवि खराब होने से चिंतित संयुक्त किसान मोर्चा ने खुद को निहंग सिखों से अलग कर लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेताओं ने आधिकारिक रूप से भी कहा है कि वह हत्या के इस मामले में चल रही जांच में स्थानीय पुलिस को पूरा सहयोग देंगे।

Mock drill का आयोजन, आपदा में दूरसंचार सेवाओं का प्रबंधन

पंजाब के युवक लखबीर सिंह की हत्या की मोर्चा ने की निंदा

संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार दोपहर में जारी अपने बयान में कहा कि पंजाब के युवक लखबीर सिंह की हत्या की मोर्चा निंदा करता है। साथ ही यह भी कहा है कि इस घटना के दोनों पक्षों से संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। इसके अलावा SKM की ओर से कहा गया है कि हम किसी भी धार्मिक ग्रंथ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ हैं, लेकिन इस आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हम यह मांग करते हैं कि इस हत्या और बेअदबी के षड़यंत्र के आरोप की जांच कर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाए।

किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा है कि इस घटना के पीछे निहंग हैं। उन्होंने इस बात को मान भी लिया है। निहंग सिख शुरुआत से हमारे लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं।

सिंघु बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल के बेहद करीब शुक्रवार सुबह एक शव मिलने से हंगामा

गौरतलब है कि सिंघु बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल के बेहद करीब शुक्रवार सुबह एक शव मिलने से हंगामा मच गया। इस युवक की पहचान पंजाब के रहने वाले के रूप में हुई है। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि इस हत्या के पीछे निहंग सिख हैं। आरोप है कि निहंगों ने युवक के हाथ काट लिए और पेट में भी तलवारों से हमला किया। बाद में उसे बैरिकेड पर टांग दिया। इस दौरान युवक की मौत हो गई।

वहीं, जान गंवाने वाले मृतक की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। उनके पिता का नाम दर्शन सिंह था लेकिन 6 महीने की उम्र में फूफा हरनाम सिंह ने लखबीर सिंह को गोद ले लिया था। लखबीर सिंह पेशे से मजदूर और और उम्र 35-36 साल के आसपास थी।

अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं, घटना के बाबत स्थानीय पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। डीसीपी हंसराज ने कहा, ‘कुंडली, सोनीपत बॉर्डर पर जहां किसानों का प्रदर्शन चल रहा है।वहां सुबह पांच बजे एक शव लटका मिला। उसके हाथ और टांग कटी हुई थी। हत्या किसने की यह फिलहाल साफ नहीं ।

Vijayadashami 2021 : के मौके पर PM ने देश को समर्पित की 7 नई रक्षा कंपनियां

Leave a Reply