Rahul Gandhi Live: नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी

243

नई दिल्ली। Rahul Gandhi Live:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में चौथे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। राहुल से इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी देश भर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि वायनाड के सांसद से ईडी ने 13 से 15 जून तक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के बीच पूछताछ की थी।

Bharat Bandh: ‘अग्निपथ’ के विरोध में आज भारत बंद

गौरतलब है कि ईडी ने राहुल को 17 जून को फिर से पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने अधिकारियों से पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया और 20 जून को पेश होने का आग्रह किया। बाद में, ईडी ने राहुल गांधी को सोमवार को जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया।

Rahul Gandhi Live Updates;

02:05 PM, 20 Jun 2022
कांग्रेस के आरोप पर दिल्ली पुलिस का बयान आया सामने

कांग्रेस द्वारा दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाथापाई के आरोप के बाद दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नालवा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ गलत होगा तो कानून अपना काम करेगा।

01:04 PM, 20 Jun 2022
शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की आवाजाही शुरू, प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के कनाट प्लेस के निकट शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन को पुलिस ने आधे घंटे बाद फिर शुरू करा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके मद्देनजर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया क्योंकि वह पटरियों और स्टेशन से हटने का नाम नहीं ले रहे थे।

12:38 PM, 20 Jun 2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोक दिया है और रेलवे ट्रैक को भी ब्लाक किया।

12:29 PM, 20 Jun 2022
अशोक गहलोत का दिल्ली पुलिस पर हमले का आरोप

विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली पुलिस पर हमले के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार चौथे दिन शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं लेकिन इसके बावजूद पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है।

12:24 PM, 20 Jun 2022
प्रियंका गांधी ने जंतर मंतर जाते हुए एक समर्थक को अपनी कार में बिठाया

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा नजारा दिखा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के एक समर्थक को अपनी कार में इसलिए बिठाया क्योंकि वह भी जंतर-मंतर पर पैदल जा रहा था। कांग्रेस पार्टी वहां नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल के खिलाफ ईडी जांच का विरोध कर रही है।

11:31 AM, 20 Jun 2022
Rahul Gandhi Live: ईडी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंच चुके हैं। एजेंसी द्वारा उनसे पूछताछ का आज चौथा दिन है।

11:03 AM, 20 Jun 2022
कुछ देर में ईडी दफ्तर पहुंचेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ ही देर में ईडी के दफ्तर पहुंचेंगे। वह आज चौथी बार ईडी के सामने पेश होंगे।

10:50 AM, 20 Jun 2022
जंतर-मंतर पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’ शुरू

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को ईडी के समन के खिलाफ जंतर-मंतर पर सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इस सत्याग्रह में मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, के सुरेश, वी नारायणसामी और अन्य शामिल हैं।

10:00 AM, 20 Jun 2022
मान सिंह रोड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के चलते दिल्ली पुलिस ने मान सिंह रोड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए राहुल गांधी को आज ईडी के सामने चौथे दिन पेश होना है।

09:29 AM, 20 Jun 2022
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से भी मुलाकात करेगा और दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी मुख्यालय में प्रवेश और विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे पर एक ज्ञापन सौंपेगा।

09:26 AM, 20 Jun 2022
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी आज राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध करने और कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं से दिल्ली पुलिस के कथित हमले को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस इसके लिए देशभर में सत्यग्रह अभियान चलाएगी।

09:08 AM, 20 Jun 2022
ट्रैफिक पुलिस की इन जगहों से बचने की सलाह

विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे आज बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से जाने को बचने की सलाह दी है।

08:49 AM, 20 Jun 2022
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पर कांग्रेस के विरोध के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में उन जगहों का जिक्र है जहां जाने की अनुमति नहीं होगी।

08:31 AM, 20 Jun 2022
देशभर में राहुल से चौथी बार ईडी की पूछताछ का विरोध करेगी कांग्रेस

राहुल गांधी से आज नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि ईडी केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।

Singer Gunjan Dangwal death: CM ने व्यक्त किया निधन पर गहरा दुःख

Leave a Reply