President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

248

President Election 2022:  एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुर्मू के समर्थन में संसद भवन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए कल पार्टी विधायकों व सांसदों की बैठक बुलाई है। वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं।

CM meets Defense Minister: CM धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

01:20 PM, 24-JUN-2022
द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के नेताओं से मांगा समर्थन

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष से समर्थन मांगा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा है।

12:52 PM, 24-JUN-2022
द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद (President Election 2022) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

12:10 PM, 24-JUN-2022
पीएम मोदी पहुंचे संसद भवन

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू थोड़ी देर में नामांकन करने वाली हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं।

11:51 AM, 24-JUN-2022
संसद भवन पहुंची द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद में महात्मा गांधी, डॉ बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

11:19 AM, 24-JUN-2022
झामुमो ने बुलाई बैठक

आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद (President Election 2022) का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मामला दिलचस्प हो गया है। वहीं झारखंड से सांसद रह चुके विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के चलते झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए असमंजस वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी के सांसदों और विधायकों की कल बैठक बुलाई है। यह बैठक पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में तय किया जाएगा कि झामुमो किसको अपना समर्थन देगी।

11:15 AM, 24-JUN-2022
यशवंत सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के बीच विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा प्रदान की गई है।

11:05 AM, 24-JUN-2022
75 साल में जनजातियों की किसी ने नहीं ली सुध- गिरीराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, पहले अनुसुचित समाज के रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोगों में से एक को आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

11:00 AM, 24-JUN-2022
भाजपा कर रही हाशिये पर खड़े लोगों का उत्थान- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना बताता है कि भाजपा हाशिये पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के लिए विभिन्न कल्याण और विकास कार्य किए जा रहे हैं।

10:50 AM, 24-JUN-2022
भाजपा के कई नेता पहुंचे संसद भवन

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन को लेकर भाजपा के कई नेता संसर भवन पहुंच चुके हैं।

10:24 AM, 24-JUN-2022
संसद भवन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद भवन पहुंच चुके हैं। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे।

09:49 AM, 24-JUN-2022
संसद के लिए रवाना हुईं द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा भवन से निकल चुकी हैं। वह संसद भवन के लिए रवाना हुई हैं। वह आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी।

09:45 AM, 24-JUN-2022
झामुमो भी दे सकता है समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के रूप में भाजपा की ओर से खेले गए आदिवासी कार्ड का असर दिखना शुरू हो गया है। मुर्मू की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद विपक्ष में दरार पड़नी शुरू हो गई है। इस क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और जदएस ने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की जगह मुर्मू को समर्थन देने का मन बना लिया है। दोनों दल जल्द ही इस आशय की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

09:06 AM, 24-JUN-2022
वाईएसआरसीपी ने दिया समर्थन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है। हालांकि, नामांकन के वक्त वह खुद मौजूद नहीं होंगे। उनकी तरफ से पार्टी के सांसद विजय साई रेड्डी व मिधुन रेड्डी मौजूद रहेंगे।

08:36 AM, 24-JUN-2022
सीएम शिवराज बने पहले प्रस्तावक

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए गए। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक बने। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रथम समर्थक के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ।

CM Dhami meets PM: सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply