प्रतापगढ़। Pratapgarh house collapse : लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार देर रात करीब तीन बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया।
E20 FUEL ROW : गडकरी को हाई कोर्ट से राहत, हाई कोर्ट ने सभी फेक पोस्ट हटाने का आदेश दिया
जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में मकान मालिक 60 वर्षीय प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी 55 वर्षीय रीता श्रीवास्तव, पुत्र 25 वर्षीय नितिन, छोटी बहू 23 वर्षीय माधुरी तथा माधुरी के दो मासूम बेटे दो वर्षीय माधव और चार माह के अद्विक की जान चली गई।
हादसे (Pratapgarh house collapse) के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अमन को छोड़कर चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। अमन का इलाज जारी है।










































