PM Visit Bengaluru: 5वीं वंदे भारत ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी

265

कर्नाटक। PM Modi Visit Bengaluru:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से मिशन दक्षिण भारत पर हैं। इसके तहत पीएम ने चार राज्यों की दो दिवसीय यात्रा की शुरूआत कर दी है। पीएम ने बेंगलुरु पहुंचते ही सबसे पहले कर्नाटक को दो बड़े तोहफे दिए। पीएम ने बेंगलुरु में के.एस.आर. रेलवे स्‍टेशन पर वंदे भारत ट्रेन और भारत गौरव काशी एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि यह देश की 5वीं वंदे भारत ट्रेन है, जो चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर (Chennai-Bengaluru-Mysuru) रूट पर चलेगी। पीएम ने इसके बाद बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।

Asha sangini app: मुख्यमंत्री पुष्‍कर धामी ने किया लांच

PM Visit Bengaluru live:

01:33 PM, 11 Nov 2022
भारत में डिजिटल अभियान को काफी सफलता मिलीः पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि भारत में डिजिटल अभियान को काफी सफलता मिली है। आज चाहे गवर्नेंस हो या फिजिकल व डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर भारत एक अलग ही लेवल पर काम कर रहा है। पीएम ने इसी के साथ भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम BHIM UPI की भी तारीफ की।

01:30 PM, 11 Nov 2022
पीएम बोले हमारी सरकार में एयरपोर्ट्स का तेजी से हो रहा निर्माण

पीएम ने बेंगलुरु में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार देश में नए एयरपोर्ट्स का भी निर्माण करा रही है। 2014 से पहले देश में लगभग 70 के आसपास एयरपोर्ट्स थे जो अब बढ़कर 140 से ज्यादा हो गए हैं।

01:25 PM, 11 Nov 2022
भारत को दुनिया का स्टार्टअप हब बनाने में बेंगलुरु का सबसे बड़ा हाथ

पीएम ने आगे कहा कि भारत अपने स्टार्टअप के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है और भारत को स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने में बेंगलुरु की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु की भी आपार तरक्की की संभावना है और हम इसे कर दिखाएंगे।

01:22 PM, 11 Nov 2022
कर्नाटक के विकास और विरासत दोनों को सरकार बना रही सशक्तः पीएम मोदी

पीएम ने कार्यक्रम में कहा कि हम बेंगलुरू के साथ कर्नाटक (PM Modi Visit Bengaluru) के विकास और विरासत दोनों को और सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत ट्रेन मिली है, यह लोगों को कई सुविधाएं देगा।

01:19 PM, 11 Nov 2022
पीएम ने संतों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कर्नाटक और देश की 2 महान संतानों की जन्म जयंती है। संत कनकदास जी ने हमारे समाज को मार्गदर्शन दिया तो ओनके ओबव्वा ने हमारे गौरव और संस्कृति के लिए अपना योगदान दिया।

01:14 PM, 11 Nov 2022
वंदे भारत ट्रेन भारत की तरक्की का सबूत

पीएम ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की 5वीं वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। पीएम ने कहा कि ये ट्रेन भारत की तरक्की का एक जीता जागता सबूत है।

01:13 PM, 11 Nov 2022
PM Modi Bengaluru पीएम बोले- लोगों की सालों पुरानी मांग हमारी सरकार ने पूरी की

बेंगलुरु एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार ने लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी की है। इस कदम से लोगों को काफी फायदा होगा।

12:48 PM, 11 Nov 2022
एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम

बेंगलुरु में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने पीएम का स्वागत किया।

12:30 PM, 11 Nov 2022
पीएम ने नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को समृद्धि की मूर्ति भी कहा जाता है।

12:24 PM, 11 Nov 2022
पीएम ने बेंगलुरु में रोड शो किया

प्रधानमंत्री मोदी ने आज बेंगलुरु में रोड शो किया। इस दौरान पीएम कार से उतरकर लोगों से भी मिले। पीएम को अपने पास देखकर लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

11:25 AM, 11 Nov 2022
केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया।

11:09 AM, 11 Nov 2022
भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन से काशी जा सकेंगे लोग

पीएम मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। कर्नाटक भारत गौरव योजना के तहत इस ट्रेन को चलाने वाला पहला राज्य है, जिसमें कर्नाटक सरकार और रेल मंत्रालय मिलकर कर्नाटक से तीर्थयात्रियों को काशी भेजने के लिए काम कर रहे हैं।

10:47 AM, 11 Nov 2022
चार राज्यों को 25 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम

पीएम अपने दो दिनों के दौरे पर चारों राज्यों को 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। बता दें कि भाजपा लंबे समय से दक्षिण भारत में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है, पीएम का यह दौरा उसी का एक पहलू माना जा रहा है।

Uttarakhand Foundation Day : सीएम ने ली परेड की सलामी, कहा- पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगा आंदोलन का इतिहास

Leave a Reply