PM Himachal Mandi Rally: बारिश ने रोकी मोदी की राह

235

मंडी। PM Himachal Mandi Rally पीएम नरेन्‍द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे के बीच बारिश ने खलल डाल दिया। पीएम मोदी का दौरा रद हो गया। पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े। पीएम मोदी ने कहा अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन अब देश में स्थिर सरकार है। उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड की तरह हिमाचल की जनता ने भी प्रण ले लिया है। कार्यकर्ताओं ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर पर उठा लीं। पीएम मोदी का मंडी में करीब ढाई घंटे रुकने का कार्यक्रम था। लेकिन बारिश के कारण वह मंडी नहीं पहुंच पाए। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया। नवंबर में विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव होने प्रस्‍तावित हैं।

Ankita Murder Case: पहले भी रिसॉर्ट से गायब हुई है एक युवती

01:48 PM, 24 Sep 2022
भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने पकड़ी वापसी की राह
युवा संकल्‍प रैली के बाद मंडी पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने वापसी की राह पकड़ ली। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र पांगी से लेकर शिमला के रोहड़ू और सिरमौर तक से कार्यकर्ता मोदी को सुनने के लिए पहुंचे थे।

12:51 PM, 24 Sep 2022
न आने के लिए क्षमा, हिमाचल के स्‍नहे मौसम नहीं आएगा आड़े

पीएम मोदी ने कहा न आने के लिए क्षमा, हिमाचल के स्नेह में मौसम कभी आड़े नहीं आएगा। वर्षा से बच कर रहे आराम से घर जाएं।

12:50 PM, 24 Sep 2022
युवा पीढ़ी का सहयोग ऐसे ही बना रहे

ड्रोन नीति बनाने के लिए बधाई। कृषि बागवानी में प्रदेश आगे बढ़ेगा। एम्स हिमाचल के लिए बड़ी सौगात है। आठ लाख परिवार को नल से जल मिला। सिरमौर के हाटी समुदाय को नए अवसर मिलेंगे। युवा पीढ़ी का सहयोग ऐसे ही बना रहेगा।

12:48 PM, 24 Sep 2022
रोपवे को बढ़ावा दिया

कोविड में जो काम हिमाचल ने किया वो सराहनीय है। हिमाचल में कोल्ड चेन व प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए 14 हजार करोड़ दिए। मनाली चंडीगढ़ फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। रोपवे को बढ़ावा दिया है। सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है। वर्क फ़ॉर होम के लिए हिमाचल अग्रणी रहा है।

12:46 PM, 24 Sep 2022
कुल्‍लू शाल व चंबा रुमाल हिमाचल की शान (PM Himachal Mandi Rally)

कुल्लू शाल, चंबा का रूमाल व लाहुल की जुराबें हिमाचल की शान हैं। मै यहां के उत्पाद लेकर लोगों को देता हूं, बताता हूं हिमाचल से मेरा क्या नाता है।

12:44 PM, 24 Sep 2022
संस्‍थाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला

फार्मा इंडस्‍ट्री के रूप में देश की पहचान बनेगी। हिमाचल में भी बल्क ड्रग पार्क होगा। आइआइटी मंडी स्टार्टअप को बढ़ा दे रही है। संस्थाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला। अमृत काल से पर्यटन को बढ़ावा मिला हे।

12:35 PM, 24 Sep 2022
जनता भरोसा करने लगी, हिमाचल ने भी लिया प्रण

नीतियों में स्थिरता के कारण देश व दुनिया की जनता भरोसा करने लगी है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में यही हाल था। पांच साल बाद सरकार बदलने की सोच बदली है। हिमाचल की जनता ने भी प्रण कर लिया है।

12:32 PM, 24 Sep 2022
अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया

अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। दुनिया विश्वास नहीं करती थी पर आज दिल्ली में स्थिर सरकार है। नीतियों में स्थिरता आई है।

12:31 PM, 24 Sep 2022
हिमाचल के युवाओं पर देश करता है भरोसा

पीएम मोदी ने कहा हिमाचल की युवा शक्ति (PM Himachal Mandi Rally) ने मान बढ़ाया है। पहाड़ी बाबा कांशी राम ने सिर ऊंचा किया। खेल क्षेत्र मे प्रियंका व अन्यों ने नाम कमाया। भाजपा में युवाओं का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है। देश की जनता हिमाचल के युवाओं पर अधिक भरोसा करती है। भारत की शान जैसे जैसे बढ़ रही है, दुनिया जानने का प्रयास कर रही है।

12:28 PM, 24 Sep 2022
दूसरे घर आने का मन था पर कसक रह गई

पीएम मोदी ने कहा हिमाचल के मेरे सभी युवा साथियों, तय समय पर मंडी पहुंच जाना था, लेकिन मौसम बाधक बन गया। मेरा दूसरे घर आने का मन था। गप्पशप लगाने का इरादा था। मगर मन में कसक रह गई, जल्द इसकी पूर्ति करूंगा।

12:14 PM, 24 Sep 2022
मंडी में भी बारिश शुरू

मंडी में भी बारिश शुरू हो गई है। पड्डल मैदान में मोदी के इंतजार में बैठे कार्यकर्ताओं ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर के ऊपर रख लीं।

12:09 PM, 24 Sep 2022
तेजस्‍वी सूर्या बोले, बहुत विशेष रैली

भाजयुमो के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेजस्‍वी सूर्या ने कहा बहुत विशेष रैली है। देश में पहली बार कार्यकर्ता पंजीकरण करके हर बूथ से यहां आए हैं। पिछले छह महीनों की मेहनत का रंग आज पड्डल मैदान पर दिख रहा है। छह महीने लगे रैली को सफल बनाने में, 900 से अधिक युवा कार्यकताओं ने काम किया। हिमाचल भाजयुमो अध्‍यक्ष अमित ठाकुर और उनकी टीम को बधाई। पीएम का आभार उन्होंने विश्वास करके रैली में आने के लिए हामी भरी।

11:55 AM, 24 Sep 2022
देवधुन से गूंज उठा पड्डल मैदान

पीएम मोदी के हेलीकाप्‍टर की लैंडिंग से पहले बजंतरियों ने देवधुन बजाकर देवता कमरुनाग का आह्वान किया। इस दौरान पड्डल मैदान देव ध्‍वन‍ि से गूंज उठा। एक साथ सौ से ज्‍यादा बजंतरियों ने देव धुन बजाई।

11:52 AM, 24 Sep 2022
विधायकों ने भी डाली नाटी

रैली स्थल कार्यकर्ताओं के साथ साथ विशेष मंच पर बैठे विधानसभा उपाध्‍यक्ष हंसराज और अन्‍य विधायक भी कमरुनाग देवता के भजन में नाच उठे। कार्यकर्ताओं के साथ विधायकों ने भी नाटी डाली।

11:47 AM, 24 Sep 2022
मोदी के पहुंचने से पहले बूंदाबांदी शुरू

पीएम मोदी के मंडी पहुंचने से पहले हल्‍की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होने पर कार्यकर्ताओं ने मोदी और जयराम ठाकुर के नारे लगाना शुरू कर दिए।

11:32 AM, 24 Sep 2022
कार्यकर्ताओं से भरा पड्डल मैदान
मंडी का पड्डल मैदान कार्यकर्ताओं से पूरी तरह से भर गया है। भाजपा नेताओं के अनुसार 80 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, यह सभी कुर्सियां भर गई हैं। अभी भी सैकड़ों कार्यकर्ता मैदान के बाहर हैं।

11:22 AM, 24 Sep 2022
पीएम मोदी चंडीगढ़ पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच गए। चंडीगढ़ में ब‍ारिश शुरू हो गई। कुछ देर में मोदी मंडी के कांगनीधार हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सीधे मंडी के पड्डल मैदान में पहुंचेंगे।

11:15 AM, 24 Sep 2022
पारंपरिक वेशभूषा में मंडी पहुंचे डाक्‍टर जनकराज, 22 घंटे सफर कर पांगी से पहुंचे कार्यकर्ता

आइजीएमसी के पूर्व चिकित्‍सा अधीक्षक डाक्‍टर जनकराज पारंपरिक वेशभूषा में मंडी रैली में पहुंचे। उनहके साथ पांगी और भरमौर के युवा कार्यकर्ता पहुंचे। पांगी से 22 घंटे के सफर के बाद कार्यकर्ता मंडी पहुंचे। डाक्‍टर जनकराज भरमौर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। उन्‍होंने हाल ही में वीआरएस ले ली है।

11:07 AM, 24 Sep 2022
विधायक अनिल शर्मा पहुंचे रैली में

तीन साल से भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बनाए मंडी सदर से पार्टी विधायक अनिल शर्मा भी पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सतपाल सत्‍ती ने उनसे बात की व उनका स्‍वागत किया।

CM meets Dr. Joshi: मुख्यमंत्री ने साइकिल यात्रा के लिए डॉ. जोशी को दी बधाई

Leave a Reply