नीति आयोग की एक रिपोर्ट में खुलासा:जल प्रबंधन के मामले में दिल्ली सबसे नीचे, गुजरात टॉप पर

2764
page3new3s-water
page3new3s-water

नई दिल्ली,हर साल पानी की कमी का सामना करने वाली दिल्ली जल प्रबंधन को लेकर गंभीर नहीं है। नीति आयोग की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जल प्रबंधन के मामले में दिल्ली का प्रदर्शन देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे खराब है। जल संसाधनों के प्रबंधन के मामले में गुजरात का प्रदर्शन सबसे बेहतर है।

नीति आयोग ने शुक्रवार को कंपोजिट वाटर मैनेजमेंट इंडेक्स जारी किया। वर्ष 2017-18 के लिए इस इंडेक्स पर राज्यों की रैंकिंग 0 से 100 अंक के आधार पर की गयी है। जल संसाधनों के प्रबंधन का प्रदर्शन दर्शाने वाले इस इंडेक्स पर दिल्ली का स्कोर मात्र 20 है जो सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे कम है।

इस इंडेक्स पर बड़े राज्यों में सबसे अच्छा प्रदर्शन गुजरात ने किया है। गुजरात का स्कोर 75 है और उसकी रैंक पहली है। बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सबसे निचले स्थान पर है। खास बात यह है कि इन राज्यों के प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। पूर्वोत्तर और हिमालयी प्रदेशों में सबसे शानदार प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश का रहा है और उसका स्कोर 67 है। इन राज्यों में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है।

Leave a Reply