अपने पिंक गाउन को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं नीदरलैंड की रानी, तस्वीरें हुई वायरल

1054

नई दिल्ली, भारत आईं नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा इन दिनों अपने एक गाउन को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीदरलैंड की की रानी और राजा विलियम एलेक्जेंडर के लिए सोमवार को डिनर का आयोजन किया था। इस दौरान रानी मैक्सिमा पिंक क्लर के बेहद ही खूबसूरत साड़ी गाउन में पहुंची। बता दें कि नीदरलैंड के शाही दंपति पांच दिन के लिए भारत की यात्रा पर आए हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें भारत आने के लिए आमंत्रित किया था। रानी मैक्सिमा ने जो गाउन पहना था वो उनकी सास द्वारा दी गई साड़ी का इस्तेमाल करके बनाया गया था।

अपने ही माता-पिता से कि फिरौती की मांग, पबजी गेम का है एडिक्ट

क्लास और सुंदरता का अच्छा मेल बैठाते हुए रानी का ऑफ-शोल्डर गाउन काफी अनोखा लग रहा था। इस बेबी पिंक गाउन पर पारसी गारा द्वारा कढ़ाई की गई थी। गाउन पर सफेद, नीले, माउव और गारा के धागे का इस्तेमाल किया गया था। इस कढ़ाई ने गाउन की शान में और चार चांद लगा दिए। अपने शाही पक्ष को प्रदर्शित करते हुए रानी मैक्सिमा ने अपने बालों पर एक हीरे का टियारा पहना हुआ था। इसी के साथ उन्होंने हीरे की बालियां और ब्रेसलेट पहनकर अपना वुक को पूरा किया।

मुंबई और केरल भी जाएंगे रानी और राजा

डिनर से पहले राजा विलेम एलेक्जेंडर और रानी ने राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रम के अलावा, राजा और रानी मुंबई और केरल भी जाएंगे

शाही दंपत्ति नई दिल्ली में 25 वें प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। इस आयोजन के लिए नीदरलैंड भागीदार देश है। भारत और नीदरलैंड का 12.87 बिलियन अमरीकी डॉलर (2018-2019) का द्विपक्षीय व्यापार कारोबार है। नीदरलैंड 2000 और 2017 के बीच 23 बिलियन अमरीकी डालर के निवेश के साथ भारत में 5 वां सबसे बड़ा निवेशक रहा है। यूरोप महाद्वीप में नीदरलैंड भारतीय प्रवासियों का मजबूत घर है। यहां करीब 235,000 भारतीय रहता हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

PM Narendra Modi in Haryana LIVE: दादरी में भाजपा की रैली शुरू, पहुंचा PM माेदी का हेलीकॉप्‍टर

Leave a Reply