दशहरा पर सिक्किम जा सकते हैं राजनाथ सिंह, सैनिकों का बढ़ाएंगे मनोबल

622

नई दिल्ली। चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा पर सिक्किम का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान मंत्री पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के खिलाफ तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। उनकी यात्रा 23-24 अक्टूबर को संभावित है। इस दौरान वह कई सड़क परियोजनाओं और रणनीतिक पुलों का उद्घाटन कर सकते हैं। रक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआइ ने यह जानकारी दी है।

केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को दे दी अपनी मंजूरी

हिंदू परंपरा के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में “शस्त्र पूजा” में भी राजनाथ सिंह हिस्सा ले सकते हैं। इस पूजा में योद्धाओं द्वारा दशहरे में हथियारों की सालाना पूजा की जाती है।ब ता दें कि पिछले साल राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भारत के पहले राफेल लड़ाकू विमान को प्राप्त करते हुए ऐसा किया था। रक्षा मंत्री उन स्थानों पर भी जा सकते हैं जहां भारत ने चीन द्वारा घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों और टैंकों को तैनात किया है।

राजनाथ सिंह आज बिहर में तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में तीन रैलियां करेंगे। वे 12 बजे भागलपुर के कहलगांव विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनका सन्‍हौला में कार्यक्रम है। 2.10 बजे बड़हरा (भोजपुर) तथा 03:35 बजे चैनपुर (कैमूर) में राजनाथ सिंह का कार्यक्रम है।

मोदी के संबोधन ट्वीट को राजनाथ ने किया था रिट्वीट

बता दें कि बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बताया था कि वह शाम को राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर मौजूद अपने एकाउंट पर किए इस पोस्ट में हालांकि संबोधन के विषय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश को सभी देशवासियों को अवश्य सुनना चाहिए। आप सब जरूर जुड़ें और प्रधानमंत्री को सुनें।

चीनी जासूसी रैकेट में कोलकाता की एक प्रभावशाली महिला के शामिल होने की बात भी आ रही है सामने

Leave a Reply