Mumbai Fire News : बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

482

मुंबई। Mumbai Fire News : मुंबई में करी रोड (Curry Road) स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट (Multi-storey Avighna park apartment) में आज दोपहर 12 बजे के आसपास भीषण आग लग गई। जानकार इसे लेवल 3 की आग बता रहे हैं। इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Home Minister Amit Shah: आज बुधवार शाम उत्तराखंड आएंगे

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 60 मंजिला इमारत में आज दोपहर आग लग गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। मुंबई के करी रोड स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली और इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसके बाद फायर ब्रिडेग मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने की इस घटना में एक शख्स के घायल हुआ, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंच गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं।

Mumbai Fire News : मुंबई फायर ब्रिगेड की ओर से बताया गया है कि करी रोड स्थित अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लेवल 3 में आग लगी है। बिल्डिंग की 19वीं मंजिल पर ये आग लगी, जो दूसरे मालों तक भी फैल गई है। बिल्डिंग की 19वीं मंजिल पर लगी आग से बचने के लिए एक शख्स लोग बालकनी में लटका भी नजर आया। 60 मंजिला इस इमारत में काफी लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग के कारण करी रोड ब्रिज पर यातायात भी रोक दिया गया है। पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है।

Disaster prone areas में निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

 

Leave a Reply