जेटली सहित कई बड़े नेताओं ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

1040

सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली और कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद सहित कई नेताओं ने नामांकन किया। उत्तर प्रदेश से उम्मीदवार केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली सुबह विधानसभा के टंडन हाल में नामांकन पत्र दाखिल किया।

जेटली द्वारा नामांकन दाखिल करते वक्त प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा, अनुपमा जायसवाल तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र पांडेय मौजूद थे। नामांकन भरने के बाद जेटली ने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। भाजपा ने उप्र से अरुण जेटली, डॉ. अशोक बाजपेयी, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, डॉ. अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव और हरनाथ सिंह यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

उत्तराखंड से अनिल बलूनी ने भी भरा पर्चा

उत्तराखंड भाजपा से अनिल बलूनी ने भी पर्चा भरा। बिहार में भाजपा से रविशंकर प्रसाद, जदयू से बशिष्ठ नारायण सिंह और महेंद्र प्रसाद ने भी पर्चा भरा। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। वहीं राजद से राज्यसभा के लिए मनोज झा और अशफाक करीम भी विधानसभा पहुंचकर नामांकन किया। झारखंड में विपक्ष के साक्षा प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता धीरज साहू ने नामांकन दाखिल किया।

एनपीपी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए आदिवासी नेता और विधायक किरोडी मीणा, राज्यसभा के सांसद भूपेन्द्र यादव और वयोवृद्व नेता मदन लाल सैनी ने आज भाजपा उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिये नामांकन दाखिल किया।

Leave a Reply